Trending

UP Chunav 2022: युवाओं के लिए कांग्रेस लाई घोषणापत्र, नौकरी समेत क्या क्या किए बड़े वादे? जानिए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश चुनावों (Uttar Pradesh Election) में कांग्रेस (Congress) का फोकस इस बार युवाओं और महिलाओं पर है। यही वजह है कि पार्टी ने इन चुनावों के लिए युवाओं को ध्यान में रखकर एक अलग घोषणापत्र (Congress Youth Manifesto) जारी किया। कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र को ‘भर्ती विधान’ का नाम दिया है। अपने इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। यूपी में सरकार बनने पर कांग्रेस ने नौकरी देने से लेकर कई बड़े बड़े वादे किए। आइए कांग्रेस के इन वादों पर एक बार गौर कर लेते हैं…

– प्रियंका गांधी ने 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा अपने घोषणापत्र में किया। उन्होंने कहा कि ये हमारे खोखले शब्द नहीं, बल्कि कांग्रेस की पूरी रणनीति है। हम रोजगार कैसे दिलाएंगे ये घोषणापत्र में लिखा है। 

– प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि 8 लाख नौकरियां सिर्फ महिलाओं को दी जाएंगी।

– कांग्रेस ने यूपी में प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे की भी बात कही। पार्टी ने कहा कि माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। साथ ही संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा समेत खाली सभी पदों को भरा जाएगा।

– कांग्रेस ने परीक्षा देने जाने वालों के लिए यात्रा फ्री देने की बात कही। प्रियंका ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के शुल्क माफ किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा देने जाने वाले युवाओं को बस-ट्रेन की यात्रा फ्री होगी।

– प्रियंका ने बताया कि एक परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी। वहीं, इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। 

– प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया। हमारी सरकार अगर राज्य में सत्ता में आती है, तो ये बजट बढ़ाया जाएगा। सभी कॉलेज-विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। 

– मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाने की बात कांग्रेस पार्टी ने कही है। पार्टी के मुताबिक इस संस्थानों में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, अति पिछड़े समुदाय युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।

– कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा। इसमें युवाओं की काउंसिलिंग होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds