प्रशांत किशोर की इस भविष्यवाणी पर बुरी तरह भड़की कांग्रेस, उन्हें 'मोदीभक्त' तक कह डाला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Oct 2021, 12:00 AM

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी PK बीते दिनों कांग्रेस के काफी नजदीक दिख रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि वो पार्टी का हिस्सा भी बन सकते हैं। लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या प्रशांत किशोर और कांग्रेस का रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया? 

प्रशांत किशोर के बयान पर बवाल

दरअसल, ये सवाल प्रशांत किशोर के एक सामने आए ताजा बयान को लेकर उठाए जा रहे हैं। जिसमें उन्होंने बीजेपी के दशकों तक सत्ता पर काबिज होने की बात कही। साथ ही साथ राहुल गांधी को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि वो इस बात को समझने को तैयार नहीं हो रहे। बीते दिन से प्रशांत किशोर का ये बयान काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। 

इसको लेकर अब कांग्रेस के नेता उन पर हमलावर होने लगे हैं। कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने तो बातों ही बातों में पीके को मोदीभक्त तक कह डाला। 

‘एक और भक्त का उतर गया मखौटा’

रोहन गुप्ता ने ट्विटर पर प्रशांत किशोर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस में पद की गुहार लगा रहे थे, वो नहीं मिला तो फिर बीजेपी की चरण वंदना शुरू कर दिए। गुप्ता आगे ये भी बोले कि एक और भक्त का मुखौटा उतरा गया।

रोहन गुप्ता ने अपने ट्वीट में कहा- ‘भाजपा के छिपे चेहरों का पर्दाफाश जारी, पहले- कांग्रेस के बिना विपक्ष नहीं। फिर कांग्रेस में पद पाने की गुहार, गुहार बर्खास्त। अंत में वापस भाजपा की चरण वंदना, निष्कर्ष: एक और भक्त का मुखौटा उतरा।’

आखिर कहा क्या था पीके ने?

बता दें कि हाल में ही प्रशांत किशोर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक निजी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीते या हारे, राजनीति के वो केंद्र में रहेगी। आजादी के पहले जैसे 40 वर्षों में कांग्रेस के लिए था, बीजेपी कहीं नहीं जा रही।’ 

वो आगे कहते नजर आए कि भारत के स्तर पर आप एक बार अगर 30 फीसदी से ज्यादा वोट पा लें, तो फिर जल्दी कहीं नहीं जाने वाले। इसलिए इस जाल में मत फंसना कि लोग मोदी से नाराज हैं और वो उन्हें उखाड़ फेकेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये हो सकता है कि वो मोदी को हटा दें, लेकिन बीजेपी कहीं भी नहीं जाने वाली। वो यही पर रहेंगे। कई दशकों तक आपको उनसे लड़ना होगा।

पीके ने आगे राहुल गांधी का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि राहुल गांधी के साथ यही समस्या है। शायद वो ये सोचते हैं कि कुछ ही दिन की बात हैं लोग मोदी को नकार देंगे। ऐसा नहीं होने जा रहा है।

प्रशांत किशोर की इस वीडियो को लेकर कांग्रेस में बवाल मच गया। कांग्रेस नेता पीके के इस स्टेटमेंट पर आगबबूला हो रहे हैं। इस वजह से सवाल उठाए जा रहे हैं कि जिन प्रशांत किशोर के बीते दिनों कांग्रेस का हिस्सा बनने की चर्चाएं चल रही थी।। अब ऐसा क्या हो गया जो वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 

दरअसल, बीते दिनों प्रशांत किशोर राहुल गांधी के साथ साथ सोनिया और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर चुके थे। तब चर्चाएं ऐसी थीं कि राहुल उनको पार्टी में लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अचानक ही इन चर्चाओं पर विराम लग गया। इसकी क्या वजह रही, वो अब तक साफ नहीं हुई। वहीं अब जो हालात है, जिस तरह पीके ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी की है, उसके बाद पार्टी का इस पर क्या रूख होगा, ये देखने वाली बात होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds