नए साल पर आई राहत भरी खबर, घट गए LPG सिलेंडर के दाम, नए रेट जान लें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Jan 2022, 12:00 AM

नए साल के मौके पर राहत लेकर आई है। दरअसल, न्यू ईयर के मौके पर LPG सिलेंडर सस्ते हो गए है। गैस कंपनियों ने सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की कटौती की है। हालांकि ये कटौती 19 किलो वाले कर्मिशयल गैस सिलेंडर के दामों पर हुई है। IOCL के मुताबिक एक जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 102 घटाए गए है। 

बता दें 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत पहले दिल्ली में 2101 रुपये थीं, जो अब घटकर 1998.5 हो गई। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2131 रुपये और मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2076 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव में नहीं किया गया। घरेलू सिलेंडर के दाम ना तो बढ़े है और ना ही घटे है। इससे पहले दिसंबर 2021  में इंडियन ऑइल ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की थीं। तब 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 100 रुपये बढ़ाए गए थे। कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कारोबारियों को राहत होगी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के 900 रुपये में मिलेगा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस 899.5 रुपये, 926 रुपये और 915.5 रुपये में मिलता रहेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds