Trending

Chocolate Day: कभी तीखी हुआ करती थी, आज मुंह मीठा करने वाली चॉकलेट, जानिए 4 हजार साल पुरानी हिस्ट्री…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 09 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Feb 2022, 12:00 AM

7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ये पूरा एक हफ्ता प्यार को समर्पित होता है और लोग अपने चाहने वालों के साथ इन दिनों को मनाते हैं। आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में ये दिन लगभग हर किसी का फेवरेट होता है, क्योंकि चॉकलेट हर किसी की पसंदीदा होती है। 

कोई भी खुशी का मौका हो, कोई त्योहार हो या फिर कुछ और…हर ऐसे मौकों पर चॉकलेट से मुंह मीठा किया जाता है। इसे हर सेलिब्रेशन में शामिल किया जाता है। चॉकलेट डे के दिन उन लोग उन लोगों को चॉकलेट करते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं। कपल्स एक दूसरे को प्यार से चॉकलेट गिफ्ट में देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। साथ ही साथ चॉकलेट हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे?

वैलेंटाइन वीक में सबसे पसंदीदा दिनों में से एक माना जाता है। हर उम्र के लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट के कई फायदे तो होते ही हैं। साथ ही साथ चॉकलेट कभी ना खत्म होने वाले प्यार का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में इस दिन आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं।

चॉकलेट की 4 हजार साल पुरानी हिस्ट्री…

जिस चॉकलेट को हर कोई इतना पसंद करते हैं, क्या आप उसकी हिस्ट्री जानते हैं? चॉकलेट का इतिहास 4 हजार साल पुराना है। चॉकलेट कोको से बनाया जाता है। दरअसल माना जाता है कि सबसे पहले अमेरिका में इसका आविष्कार हुआ था। कोको का पेड़ सबसे पहले अमेरिका के जंगलों में पाया गया था। इसके आविष्कार की कहानी भी काफी इंटेरेस्टिंग हैं। 

दरअसल, बताया जाता है कि 1528 में स्पेन ने मैक्सिको को अपने कब्जे में ले लिया। वहां के राजा मैक्सिको से कोको के बीज और सामग्री स्पेन लेकर आ गए। स्पेन के लोगों को ये काफी पसंद आया और वो इसका इस्तेमाल ड्रिंक के तौर पर करने लगे। ये वहां के लोगों का पसंदीदा पेय बन गया। 

पहले तीखी हुआ करती थी चॉकलेट

चॉकलेट जब चलन में आना शुरू हुई, तो पहले इसे काफी अलग अलग तरह के बनाया जाता था। फिर समय के साथ इसमें बदलाव हुए। बताया जाता है कि पहले चॉकलेट मुंह मीठा करने की जगह तीखा हुआ किया करती थीं। दरअसल, अमेरिकन इसे बनाने के लिए कोको के बीज के साथ कुछ मसाले और मिर्च भी पीसकर डाल देते थे जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता था।

फिर 1828 में एक डट केमिस्ट कॉनराड जोहान्स वान हॉटन ने कोको प्रेस नाम की एक मशीन बनाई। जोहान्स ने जो मशीन बनाई थी, उससे उसने चॉकलेट के तीखेपन को दूर किया। 1848 में ब्रिटिश चॉकलेट कंपनी जे.एर फ्राई एंड संस ने कोको में बटर, दूध और चीनी मिलाकर इसे सख्त बनाकर चॉकलेट का रूप दिया। आज के दौर में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोको की आपूर्ति करने वाला देश अफ्रीका है। दुनियाभर में 70 फीसदी कोको की आपूर्ति अकेले यही से होती हैं। 

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है चॉकलेट

चॉकलेट स्वाद में तो अच्छी होती है, साथ ही साथ इसके और भी कई फायदे हैं। सेहत के लिए ये काफी अच्छी मानी जाती है। चॉकलेट में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए गए, जो ब्लड फ्लो, हार्ट और स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है। साथ ही इसे  खाने से मूड भी अच्छा होता है। आइए आपको चॉकलेट खाने के कुछ फायदों के बारे में बता देते हैं….

– कहा जाता है कि चॉकलेट खाने से तनाव करती है। तनाव में या फिर डिप्रेशन में हो, तो चॉकलेट खानी चाहिए। आप इससे रिलेक्स फील करेंगे। 

– एंटीऑक्सीडेंट से चॉकलेट त्वचा के लिए भी अच्छी मानी जाती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर दिखने वाले लक्षणों और झुर्रियों को चॉकलेट कम करती है। इसके चलते ही आजकल चॉकलेट बाथ, फेशि‍यल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल किए जाने लगा है। 

– अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो भी चॉकलेट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर में चॉकलेट तुरंत राहत देती है। 

– शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चॉकलेट बहुत फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम कर मोटापे और इसकी वजह से होने वाली दूसरी बीमारियों को भी कंट्रोल रखने में मदद करती है। 

– एक रिसर्च की मानें तो रोजाना दो कप हॉट चॉकलेट ड्रिंक पीने से दिमाग हेल्दी रहता है। इससे याददाश्त कमजोर नहीं होती। चॉकलेट से दिमाग में रक्त संचार बेहतर होता है।

– एक रिसर्च ये भी बताती है कि चॉकलेट या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन  दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। चॉकलेट खाने वाले लोगों में 37 प्रतिशत तक दिल का दौड़ा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

कैसे मनाएं चॉकलेट डे?

सेहत और लव लाइफ के लिए चॉकलेट इतनी फायदेमंद है, तो इस खास दिन को स्पेशल तरीके से जरूर मनाएं। आप दिन की शुरुआत चॉकलेट से कर सकते हैं। सुबह सुबह पार्टनर को चॉकलेट दें। या फिर आप चाहें तो नाश्ते में चॉकलेट की कोई स्पेशल रेसिपी बना सकते हैं। या फिर अलग अलग तरीके से चॉकलेट के गिफ्ट्स देकर भी आप अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं।

अगर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर कुछ खास गिफ्ट भी दे सकते हैं। ऑनलाइन भी आपको कई यूनिक गिफ्ट्स ऐसे मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने लव वन को भेजकर उसके दे को स्पेशल बना सकते हैं- Click Here to View

ये मैसेज भेजकर करें विश

कुछ खास मैसेज भेजकर भी आप अपने प्यार को चॉकलेट डे पर विश कर सकते हैं…

1. चॉकलेट प्यार से भरी ला दो मुझको,

आज अपने ही हाथों से तुम खिला दो मुझको,

रिश्ता जो अपना है मोहब्बत का,

आज मीठा और बना दो उसको।

2. दिन खास है आज चॉकलेट खिलाइए,

वो मीठी सी याद आज फिर दोहराइए,

बहुत कश्मकश रही है जिंदगी में अब,

तक वक्त निकालकर आज मुंह मीठा कराइए।

3. चॉकलेट डे आया है तेरी याद लाया है,

आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,

ऐ जाने तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैंने,

चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है।

4. प्यार का त्योहार है आया,

संग अपने खुशियां लाया,

आओ मिल कर मनाएं इसे,

कोई भी रंग न रहे फीका,

पर सबसे पहले कर लो मुंह मीठा।

5. दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक है,

तुम उसमे ड्राई फ्रूट का तड़का,

लाइफ होगी फ्रूट्स एंड नट जैसी,

अगर मिल जाए गर्लफ्रेंड तेरे जैसी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds