vikas khanna’s mystery girl – क्या है इस बच्ची के साथ विकास का रिश्ता, कैसा है इसका रेस्ट्रो

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 May 2025, 12:00 AM | Updated: 12 May 2025, 12:00 AM

Chef Vikas khanna restaurant girl: मास्टरशेफ इंडिया के मोस्ट अवेटेड बैचलर जज शेफ विकास खन्ना(Vikas Khanna) अमेरिका में अपने देशी अंदाज में कुकिंग के लिए मशहूर है। अक्सर वो अपनी डिशेज के लिए तो चर्चा में रहते ही है लेकिन इस बार वो फिर चर्चा में आ गए हैं जिसका कारण कोई डिश नहीं, बल्कि एक लड़की है और वो भी छोटी बच्ची। विकास खन्ना को इस बच्ची से काफी लगाव भी है जिस कारण वो उनके रेस्टोरेंट बंगलो में भी कई बार नजर आ चुकी हैं, ऐसे में उनके फैंस चर्चा करने लगे है कि 54 साल के हो चुके विकास खन्ना अभी तक बैचलर है, तो फिर ये बच्ची कौन है और क्या है कारण इस बच्ची के उनके रेस्टोरेंट में शामिल होने का।

कौन है ये बच्ची? Who is mystery girl?

विकास खन्ना भारत के जाने माने शेफ है जो सालों के भारतीय व्यंजन को विदेशी धरती पर एक नए अंदाज में पेश करते आए है। यहीं कारण है कि डॉयचे वेले समाचार और गजट रिव्यू ने उन्हें दुनिया के 10 टॉप शेफ में जगह दी थी। बंगला ने मिशेलिन 2024 बिब गोरमंड अवार्ड भी जाती है। विकास खन्ना ने अभी हाल ही में 2024 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस्ट विलेज के मैनहेटन में एक रेस्ट्रोंट ऑपन किया है। जो अपने इंटरनल स्ट्रक्चर के लिए फेमस है उससे भी ज्यादा ये अमेरिका में भारतीय मसालों की खूश्बू, भारतीयों को भारत की याद दिलाने के लिए मशहूर है। लेकिन एक बार फिर से विकास खन्ना का ये बंगला चर्चा की विषय बन गया है, जिसका कारण है एक छोटी बच्ची। जो आजकल विकास खन्ना के साथ साथ रेस्टोरेंट में भी नजर आ रही है। वो अक्सर स्टाफ से बात करती नजर आ रही है, ऐसे में इस रहस्यमयी बच्ची को लेकर चर्चा होना तो लाजमी ही है, क्योंकि विकास बैचलर जो ठहरे, तो आपको बताते है कि कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके कारण विकास खन्ना को लेकर हो रही है चर्चा।

और पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड पर बड़ा आरोप, “चोरी की कहानियों पर चल रहा है इंडस्ट्री का कारोबार. 

मायशा से विकास का रिश्ता!

दरअसल इस बच्ची का नाम है मायशा रिजवी। शेफ विकास खन्ना ने इसे खुद अपने रेस्टोरेंट में इंट्रज्यूज किया है। मायशा रेस्टोरेंट में बतौर इन्प्लोई आई है। वो न्यूरोडाइवर्जेंट नाम की बीमारी से ग्रसित है, जो कि ऑटिज्म का एक रूप होता है। मायशा विकास के रेस्टोरेंट में विकास के सहयोगी के रूप में काम करेंगी, जो रेस्टोरेंट की सजावट की व्यवस्था को देखेंगी, और रेस्टोरेंट में मिलने वाली सभी मिठाईयों की सजावट और बाकी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगी।  रेस्टोरेंट बंगला की शुरुआत से ही मायशा विकास खन्ना के साथ रेस्टोरेंट के लिए काम कर रही है। मायशा न्यूरो डायवर्जेंट बीमारी से ग्रसित होने के कारण उनके देखने का, सोचने का और चीजों को समझने का नजरिया बिल्कुल अलग है। वह आम लोगों से बिल्कुल अलग सोचती है जो की रेस्टोरेंट की पूरे माहौल को और ज्यादा खुशनुमा और ऊर्जावान बनता है। मायशा की याददाश्त काफी तेज है, वो 3डी चीजों को आसानी से समझ सकती है जिससे उनकी रचनात्मक शैली बहुत ज्यादा बेहतर है।

लकी है मायशा Lucky Girl Mysha Rizvi

मायशा रिजवी विकास खन्ना के रेस्टोंरेंट के लिए बेहद लकी मानी जाती है। विकास खन्ना ने खुद मायशा को अपने रेस्टोरेंट के आगे बढ़ने का क्रेडिट दिया है। बंगलों को मिशेलिन 2024 बिब गोरमंड अवार्ड मिलने पर विकास खन्ना ने मायशा को लुईस विटॉन के टॉप्स और नेलपेंट गिफ्ट की थी। मायशा का टेलेंट उनकी उम्र से काफी बड़ा है, इस कारण मायशा को बंगलो में एक इम्प्लोय के बजाए फैमिली मेम्बर की तरह ट्रीट किया जाता है। विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में पहली बार ब्रेल लीपी में मेन्यू पेश किया जाता है जो अपने में अनोखी बात है।

और पढ़े: 80s की टॉप एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का पछतावा, “कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका नहीं मिला”.

वेल माय़शा को लेकर विकास खन्ना ने अपनी फीलिंग भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि मायशा बेहद प्रतीभाशाली है, उनका स्पेशल चाइल्ड होना उन्हें और अनोखा बनाता है। विकास खुद क्लबफूट के साथ पैदा हुए थे और करीब 13 साल की उम्र तक सीधे चल नहीं पाते थे लेकिन उनकी मां के हौसले के बदौलत आज वो अपने पैरो पर भी खड़े है और दुनिया के फेमस शेफ में शुमार है। विकास इस कारण भी भावनात्मक रूप से मायशा से जुड़े हुए है। बताते चले कि विकास खन्ना ने अपने रेस्टोरेंट बंगलो को अपनी दिवंगत बहन राधिका के सपने के रूप में बनाया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds