Bollywood Debut in 2021: मानुषी से लेकर अहान शेट्टी तक…वो सितारे जो इस साल बॉलीवुड में रखने जा रहे कदम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Mar 2021, 12:00 AM
2020 में कोरोना महामारी के संकट की वजह से बॉलीवुड की बहुत कम ही फिल्में थिएटर में रिलीज हो पाई। लेकिन इस साल कई सितारे एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे भी शामिल है। हर साल ही कुछ नए चेहरे बॉलीवुड में एंट्री लेते है। जिसमें से कुछ लोगों को पसंद आते है और कुछ नहीं भी आते। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कुछ नए चेहरों बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते है, जो 2021 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है…

मानुषी छिल्लर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मानुषी छिल्लर का। मिस इंडिया का टाइटल जीत चुकी मानुषी इस साल बॉलीवुड में कदम रखेगीं। उनकी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनको बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय के साथ काम करने का मौका मिला है। मूवी इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी। 

अहान शेट्टी

इस साल एक स्टार किड की भी बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। हम बात कर रहे है सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की। उनकी पहली फिल्म जिसका नाम ‘तड़प’ है। मूवी में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म 2018 में आई तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। 

रश्मिका

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका भी 2021 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। ‘मिशन मजनू’ फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। 

अर्जुन कानूनगो

जाने-माने सिंगर अर्जुन कानूनगो अब एक्टिंग में भी अपने हाथ आजमाने जा रहे हैं। वो सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे में काम करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका एक दिलचस्प रोल होगा, जिसके लिए सलमान ने अर्जुन को खुद चुना। इस साल ईद के मौके पर फिल्म आएगी। 

प्रणीता

2010 में प्रणीता ने कन्नड़ फिल्म ‘पोरकी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वो अब बॉलीवुड में भी एंट्री लेने जा रही हैं। प्रणीता के पास इस वक्त बॉलीवुड की दो फिल्में है, जिसमें भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और हंगामा 2 शामिल है। भुज फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है। वहीं हंगामा 2 में शिल्पा शेट्टी और परेश रावल नजर आएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds