Trending

जानिए क्वीन कंगना रनौत की लव लाइफ के बारे में…अब तक किन-किन के साथ अफेयर में रह चुकी हैं एक्ट्रेस?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 14 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 14 Oct 2021, 12:00 AM

कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग के फैंस दिवाने है, लेकिन जितना ज्यादा कंगना की एक्टिंग के लिए पॉपुलर है उससे कई ज्यादा कंगना अपने अफेयर्स के लिए चर्चाओं में रही हैं। आज हम आपको कंगना के लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से कुछ तो वाकई में शॉकिंग है… 

आदित्य पंचोली 

इसमें सबसे पहला नंबर हैं आदित्य पंचोली का। कंगना ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कंगना उन दिनों स्ट्रगल कर रही थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात 20 साल बड़े आदित्य पंचोली से हुईं। कंगना को आदित्य से प्यार हो गया था। दोनों एक साथ भी रह रहे थे, लेकिन आदित्य पहले से ही शादीशुदा थे। फिल्म अभिनेत्री जरीना बहाव उनकी पत्नी है। कंगना और आदित्य एक साथ रह रहे थे, लेकिन ये रिश्ता जल्द ही टूट गया। कंगना ने आरोप लगाया था कि आदित्य ने उनके साथ मारपीट की थी। कंगना ने आदित्य के खिलाफ कंप्लेन भी की थी।

अध्ययन सुमन  

दूसरे नंबर पर हैं अध्ययन सुमन। कंगना और अध्ययन सुमन की मुलाकात राज 2 के सेट पर हुई थी। दोनों करीब आ गए थे, लेकिन कंगना की कंट्रोवर्सी के कारण अध्ययन के पिता अभिनेता शेखर सुमन को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। अध्ययन की मां ने कंगना पर जादू टोना करके उनके बेटे को बरगलाने तक का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि कंगना ने इन आरोपों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अजय देवगन 

तीसरे नंबर पर हैं अजय देवगन। वंस अपॉन अ टाइम इन मुम्बई की शूटिंग की दौरान कंगना को अजय देवगन से प्यार हो गया था। वो अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थीं, लेकिन अजय पहले से ही शादीशुदा थे। वो किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी अभिनेत्री काजोल को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थेय़ नतीजा ये हुआ कि कंगना को ही पीछे हटना पड़ा।

मनीष मल्होत्रा 

चौथे नंबर पर हैं मनीष मल्होत्रा। कंगना का नाम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी जुड़ा था। मनीष मल्होत्रा ने वेलेंटाइन डे के मौके पर कंगना के साथ एक पिक्टर शेयर की थी और कहा था कि कुछ भी अच्छा नहीं है एक दोस्त के साथ वक्त बिताना, जिससे आप कुछ भी बात कर सकते हैं। ये सब कुछ प्यार है। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं कहा

ऋतिक रोशन 

पांचवें नंबर पर है ऋतिक रोशन। फिल्म कृष 2 की शूटिंग के दौरान कंगना और ऋतिक रोशन एक दूसरे के करीब आ गए थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी सीरियस भी थे। यहां तक कि ऋतिक ने सुजैन खान से अपनी शादी तक तोड़ने का फैसला ले लिया था हालांकि रिश्ते में होने की बात केवल कंगना ने कही थी, ऋतिक ने इस बात से इनकार कर दिया था। जिसका नतीजा ये हुआ कि कंगना ने ऋतिक पर कई संगीन आरोप लगाए जो कि एक बड़ी कंट्रोवर्सी बन गई थी। 

निकोलस लाफर्टी

छठे नंबर पर हैं निकोलस लाफर्टी। कंगना ने खुद इस बात को एक्सेप्ट किया था कि वो एक ब्रिटिश साइंसिस्ट और डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। दोनों की एक साथ कई पिक्चर भी नजर आई थी, लेकिन ये लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों की राहें अलग हो गई। 

कई सारे असफल रिश्तों के बाद भी कंगना अभी भी अपने सच्चे प्यार की तलाश कर रही हैं। इसी बीच एक्टर और फिल्म एनीलिस्ट कमाल राशिद खान यानि की KRK ने कंगना से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। केआरके ने एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें कंगना एक लड़के साथ काफी करीब नजर आ रही है। जिसे लेकर KRK ने कहा कि वो एक मिश्र के मुस्लिम लड़के को डेट कर रही हैं। हालांकि केआरके ने इस ट्विट के वायरल होने के बाद इसे डीलिट कर दिया। लेकिन जब कंगना ने खुद ये पिक्चर शेयर की है, तो फिर सवाल उठना तो लाजमी है कि कहीं ये कंगना का नया लव अफेयर तो नहीं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds