Kangana Ranaut को मिल गया लाइफ पार्टनर? 'क्वीन' ने अपनी लव लाइफ पर किया ये बड़ा खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 11 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं, वो हैं क्वीन कंगना रनौत। कंगना अपने बेबाक लोग के लिए कंट्रोवर्सी से घिरी रहती हैं। मुद्दा कोई भी और कंगना उस पर अपनी राय रखने से जरा भी नहीं झिझकती हैं। कंगना अपने काम और विवादों को लेकर तो लाइमलाइट में रहती ही हैं, लेकिन इस बार वो एक अलग वजह से सुर्खियों में आई। ये वजह हैं उनकी लव लाइफ। 

जी हां, कंगना रनौत ने अपनी लव लाइफ पर एक बड़ा खुलासा करते हुए हर किसी को हैरान किया है। कंगना ने इशारों इशारों में बताया है कि बताया है कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल गया। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि वो एक Happy रिलेशनशिप में है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो अपने आने वाले 5 सालों के प्लान का भी खुलासा कर दिया। 

इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि अगले पांच सालों मे वो खुद को एक वाइफ और  मां के रूप में देखती हैं। कंगना के इन बातों के बताने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो शख्स कौन हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस रिलेशनशिप में हैं? खैर, अभी कंगना ने इसके बारे में तो कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वो जल्द ही लोगों को जल्द ही लोगों को सार्वजनिक तौर पर इस बारे में पता चलेगा।

कंगना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देने के लिए उन्हें देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। पंगा से लेकर मर्णिकर्णिका और थालाइवी में लाजवाब एक्टिंग कर कंगना ने लोगों के दिल जीते थे। 

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो उनके पास अभी तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स, इमरजेंसी, धाकड़, द अवतार: सीता जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें वो आने वाले दिनों में दिखाई देगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds