BJP ने ली जिम्मेदारी, राहुल को प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए देगी घर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 02 Mar 2023, 12:00 AM

राहुल को प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये घर देगी बीजेपी 

हाल ही में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बयान दिया था और ये बयान घर को लेकर था. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न बयान दिया था कि उनके पास घर नहीं है. वहीं अब इस बयाँ को लेकर BJP ने बीजेपी की वायनाड शाखा ने कलपेट्टा के नगरपालिका सचिव से राहुल गांधी को घर देने के लिए गुहार लगाई है. जिसके बाद अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राहुल गाँधी को घर दिया जायेगा.

Also Read- किसकी गवाही पर गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया, जानिए कौन है दिनेश अरोड़ा?….

जानिए क्या था राहुल का बयान

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ अधिवेशन के दौरान कहा था कि जो घर होता है उसके साथ मेरा अजीब सा रिश्ता बन जाता है. 120 तुगलक लेन मेरा घर नहीं है. जब में भारत जोड़ो यात्रा पर निकाल तो मैंने खुद से पूछा कि मेरी जिम्मेदारी क्या है? राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैंने कहा कि मेरे साइड में और आगे पीछे जो खाली जगह है, जिसमें भारत के लोग मिलने आएंगे. अगले चार महीने वो घर हमारे साथ चलेगा. इस घर में जो भी आएगा अमीर-गरीब, बुजुर्ग युवा किसी भी मजहब का हो उसे ये लगना चाहिए कि मैं आज अपने घर आया हूं. मेरे पास 52 साल से घर नहीं है.’ मेरे परिवार के पास जो घर है वो इलाहाबाद में है. वो भी अब हमारा नहीं है. वहीं राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. 

बीजेपी ने करी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने की मांग

बीजेपी की वायनाड शाखा ने कलपेट्टा के नगरपालिका सचिव से राहुल गांधी को घर देने के लिए गुहार लगाई है. बीजेपी नेताओं ने आवेदन में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने की मांग की है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी को घर बनाने के लिए पैसे और जमीन दिए जाएं. बीजेपी के वायनाड जिला अध्यक्ष केपी मधु ने कहा है कि वे राहुल गांधी के लिए जमीन हासिल करने के प्रयास में जुटे हैं. बीजेपी के वायनाड जिला अध्यक्ष केपी मधु ने कहा है कि कलपेट्टा में राहुल गांधी को जमीन और घर दिलाया जाएगा. बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए घर बनाने की सही जगह वायनाड ही है. यहीं राहुल गांधी अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आ सकते हैं.

Also Read- सदन में मारपीट के बाद बीजेपी ने निकाला पोस्टर, इन तीनों को बताया ‘AAP की खलनायिका.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds