एक मार के डर से और एक हार के डर से व्हीलचेयर पर…शिवराज के मंत्री ने मुख्तार के बहाने ममता पर बोला हमला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 08 Apr 2021, 12:00 AM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Election 2021) पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बीजेपी ने लगभग सभी बड़े नेताओं और मंत्रियों को चुनाव प्रचार में लगा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी लगातार जनसभा और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। तमाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता भी इन दिनों बंगाल में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पंजाब जेल से व्हीलचेयर पर यूपी जेल शिफ्ट हुए मुख्तार अंसारी और व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही ममता बनर्जी के बीच तुलना कर दी है।

‘विचित्र स्थिति में है व्हीलचेयर’

बीते दिन बुधवार को बंगाल में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी शासित मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि ‘आजकल दो व्हीलचेयर काफी मशहूर है। एक पंजाब से चलकर उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंची है। एक व्हीलचेयर यहां की है। एक हार की डर से व्हीलचेयर पर है और एक मार के डर से व्हीलचेयर पर है।‘ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस वक्त व्हीलचेयर काफी विचित्र स्थिति में है। 

पहले भी बोल चुके हैं हमला

इससे पहले भी उन्होंने व्हीलचेयर को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला था। तब बीजेपी नेता ने कहा था, ‘मैं हैरान हूं सदी के ऐसे हमले पर जिसमें हमलावर दिखाई नहीं देता है। उन्होंने कहा, मैं हैरान ही सीसीटीवी के फेल होने पर, सिक्योरिटी के फेल होने पर, Z+ सुरक्षा के फेल होने पर, मोबाइल के फेल होने पर।‘ नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि मैं बचपन में सुना करता था कि बंगाल में जादू होता है अब पता चला कि क्यों होता है?

मध्यप्रदेश बीजेपी में नंबर 2 की हैसियत

बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा आये दिन अपने बेबाक बयाने की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक है। बताया तो यह भी जाता है कि वह मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद पार्टी में नंबर 2 की हैसियत रखते हैं।

नंद्रीग्राम में लगी थी ममता बनर्जी को चोट

बता दें, पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी। जिसके कारण वह कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार से दूर थी। उन्होंने नंदीग्राम में घटी उस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। अस्पताल में भर्ती रहने के कुछ दिनों बाद वह व्हीलचेयर पर ही चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ी। तब से जगह-जगह उन्हें व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार करते देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की चुनावी सरगर्मी में राजनीतिक पार्टियां और उनके तमाम नेता तप रहे हैं। प्रदेश में 3 चरणों में 91 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। शेष 203 सीटों पर आने वाले कुछ ही दिनों में 5 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। 

राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनावी दंगल में है। वहीं, अन्य राजनीतिक पार्टियों की ओर से अभी तक सीएम फेस के लिए किसी का नाम आगे नहीं आया है। 2 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा होने वाली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds