ये कैसा सुशासन? बिहार में सरेआम महिला को नोंच रहे दरिंदे, वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Oct 2021, 12:00 AM

बिहार सरकार राज्य की कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर कितने भी दावे क्यों ना करे लें। लेकिन हर कुछ दिनों में इन दावों की पोल खोलती हुई कोई ना कोई घटना सामने आ ही जाती है। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ। अब बिहार के छपरा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। 

वायरल हो रही छपरा की शर्मनाक वीडियो

यहां एक महिला के साथ सरेआम कुछ लोग बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग महिला के प्राइवेट पार्ट को जबरदस्ती छू रहे हैं। महिला बाइक के पीछे बैठी हैं। ये लोग महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज करते दिख रहे हैं। इस दौरान वो खुद के कपड़े को ढकने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। 

क्या है पूरा मामला?

ये घटना दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा सरैया गांव जाने वाली मुख्य सड़क की बताई जा रही है। महिला के साथ बदसलूकी की वीडियो इतनी ज्यादा विचलित करनी वाली है, जिसे दिखाना नहीं जा सकता। वीडियो में महिला खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगाती हुई नजर आ रही है, लेकिन बदमाश उनकी एक नहीं सुनते और उनके साथ अभ्रदता करते रहते हैं।

हुआ कुछ यूं कि एक महिला और पुरुष बाइक पर बैठकर जा रहे होते हैं। इस दौरान कुछ लोग बाइक पर सवार महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देते हैं। वो महिला के शरीर को टच कर रहे होते हैं। महिला बार-बार अपने शरीर को ढकने की कोशिश करती हैं। वो जोर-जोर से चिल्ला रही होती हैं। इस दौरान बाइक पर बैठा युवक वहां से भागने की कोशिश करता है, लेकिन वो लोग महिला को दबोचने की कोशिश कर रहे होते हैं। वो गाली देते हैं। 

नीतीश सरकार पर भड़का विपक्ष

छपरा की इस शर्मनाक वीडियो को देखकर हर कोई गुस्से से लाल हो रहा है। इसको लेकर सीधे सीधे बिहार की पुलिस-प्रशासन तक सरकार से सवाल पूछते जा रहे हैं कि आखिर ये कैसा सुशासन है, जहां महिलाओं के साथ इस तरह की घटिया हरकत हो रही है। 

कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और इसके साथ ही बिहार की सत्ताधारी नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। यूथ RJD मीडिया इंचार्ज अरुण यादव ने वीडियो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने घटना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा- ‘ये बिहार के छपरा की अमानवीय घटना है। बिहार में 15 साल से नीतीश-बीजेपी की सरकार है। नीतीश सरकार में ये कोई नई घटना नहीं हैं। प्रदेश में रोज इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अपराधी अंजाम देते हैं। नीतीश सरकार महिलाओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है। शर्म करो सरकार।

वहीं कांग्रेस नेता चंदन यादव ने भी घटना पर कहा कि खुलेआम गुंडे, बलात्कारी और कलयुगी दुशासन एक और का चीरहरण एवं मानमर्दन कर रहे हैं, सुशासन कुमार ने बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर ऐसा नर्क बना दिया है, जहां औरतों को जीना मुहाल है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तारी की बात करें तो पुलिस के मुताबिक कई टीम बनाकर घटना की जांच की गई। वीडियो में दिख रहे सभी 6 लोगों की पहचान हो गई और उनसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds