Trending

अजीबो-गरीब फैशन को लेकर लगातार सुर्खियों में Urfi Javed, अब पैंट के खुले बटन और जिप के साथ नजर आईं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Sep 2021, 12:00 AM

सबसे कॉन्ट्रोवर्सिल और मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस अक्सर ही चर्चाओं में बना रहता है। मेकर्स हर साल शो में कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार मेकर्स बिग बॉस का ओटीटी वर्जन फैंस के लिए लेकर आए थे।  बिग बॉस का ओरजिनल वर्जन शुरू करने से पहले 6 हफ्तों तक बिग बॉस पर आया और इसने फैंस का काफी मनोरंजन भी किया। अब बिग बॉस OTT खत्म हो चुका है। इसका ग्रैंड फिनाले हो गया और दिव्या अग्रवाल बिग बॉस OTT की विनर बनीं। 

सुर्खियों में कंटेस्टेंट उर्फी जावेद

भले ही बिग बॉस का ओटीटी वर्जन खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट थीं उर्फी जावेद। उर्फी वैसे तो बिग बॉस OTT में कुल 7-8 दिन ही टिक पाईं थीं, लेकिन बाहर आने के बाद भी वो काफी सुर्खियों में रहीं। इसकी वजह थीं उर्फी जावेद का फैशन स्टेंटमेंट। 

अजीब आउटफिट्स में आ रही नजर

उर्फी जावेद अपने आउटफिट के जरिए इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। दरअसल, उर्फी इन दिनों कुछ ऐसे अजीबोगरीब आउटफिट में दिख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ जाते हैं। उनके फैशनल स्टाइल को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। वहीं कई लोग उनको इसके लिए ट्रोल भी करना शुरू कर देते हैं। 

अब खुले बटन वाली पैंट पहनीं दिखीं एक्ट्रेस

ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ, जब उर्फी क्रॉप टाप के साथ चेक्ड पैंट्स पहनकर बाहर निकलीं। इस दौरान उनकी पैंट का बटन और जिप खुली थीं। उनके इस फैशन को जिसने देखा वो हैरान रह गया। बस फिर क्या था लोग उन्हें इसके लिए बुरी तरह ट्रोल करते हुए नजर आने लगे। कुछ लोगों ने उनका इसके लिए मजाक बनाया, तो कुछ ने इसे उर्फी का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। इस आउटफिट को लेकर फिलहाल बिग बॉस OTT कंटेस्टेंट सुर्खियों में बनी हुई हैं।

पहले भी कपड़ों को लेकर हो चुकी ट्रोल

वैसे ऐसा पहली बार बिल्कुल नहीं है, जब हाल के दिनों में उर्फी अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों बटोर रही हो। ऐसा कई बार हो चुका है। इससे पहले उर्फी जावेद का एक लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इसमें वो क्रॉप्ड जैकेट पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उनके कपड़े काफी रिवीलिंग थे। इस जैकेट में से उनके अंडरगारमेंट्स दिख रहे थे। इस गेटअप वो खूब ट्रोल हुई थीं। इसके अलावा हाल ही में उर्फी सॉक्स का बना टॉप भी पहनी हुई दिखाई दी थीं। 

जानिए उर्फी जावेद के बारे में…

बता दें कि लखनऊ की उर्फी जावेद ने 2016 में अपने करियर की शुरूआत की थी। वो एक टीवी शो ‘बड़े भैया की दुल्‍हनिया’ में अवनि पंत के रोल में नजर आई थीं। 5 साल के करियर में उर्फी ने 10 टीवी शोज में काम किया। एक्टिंग के साथ साथ उर्फी का इंटेरस्ट डांसिंग में भी हैं। वो बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दी थीं। हालांकि वो शुरूआत के दिनों में ही शो से बाहर हो गईं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds