गणतंत्र दिवस से पहले हुआ बड़े आतंकी साजिश का खुलासा, बड़े धमाके की हुई थी तैयारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jan 2022, 12:00 AM

गणतंत्र दिवस से पहले एक साजिश से पर्दा उठा है। ये बड़ी साजिश आतंकियों की बतायी जा रही है। इंटेलिजेंस एजेंसियों से जो इनपुट मिला उसके मुताबिक आतंकी आईईडी ब्लास्ट या फिदायीन अटैक सुरक्षा बलों के ट्रैक पर कर सकते हैं। आतंकियों का साजिश के बारे में जैसे ही पता चला उसके बाद पुलावमा जैसे आतंकी हमले को लेकर अलर्ट किया गया है। ख़ुफ़िया एजेंसियों से जितनी जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक अपने मंसूबों के नाकामी के कारण गणतंत्र दिवस के आसपास सुरक्षा बल के ट्रैक पर IED प्लांट कर सकते साथ ही फिदायीन अटैक भी हो सकते हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी ने अलर्ट किया है कि कश्मीर के पूंछ एरिए में 3 संदिग्ध आतंकी की मूवमेंट को 18-19 जनवरी की रात ट्रैक किया गया हैष इसी के बाद सुरक्षाबलों को एहतियात बरतने के लिए कह दिया गया। 

दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा किस तरह किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे दावे किए हैं कि सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम है दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कि परिंदा भी पर मार नहीं सकता। पुलिस ने कहा है कि सेना के 55 आरआर और सीआरपीएफ के 185 बटालियन के साथ मिलकर  अवंतीपोरा पुलिस ने अवंतीपोरा में बैन किए गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी सहयोगी को अरेस्ट किया जिसकी पहचान उमर फारूक भट के तौर पर हुई। उसके पास से एक हथगोला के साथ ही कई और  आपत्तिजनक चीजें पायी गयी हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds