आयशा केस में बड़े खुलासे: प्रेग्नेंसी के दौरान भी अकेले छोड़ गया था आरिफ, गर्भ में पल रहे बच्चे की इस वजह से हुई थी मौत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Mar 2021, 12:00 AM

आपने आयशा सुसाइड केस के बारे में तो पता होगा, जो मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। वो महिला जिसने पति के परेशान होकर हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया। आयशा ने साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थीं। सुसाइड करने से पहले आयशा ने एक वीडियो भी बनाई थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।वीडियो में आयशा की मुस्कान के पीछे जो दर्द छिपा था, उसे देखकर लोग काफी भावुक हुए। 

गिरफ्तार हुआ आयशा का पति

आयशा सुसाइड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाब हाथ लगी। पुलिस ने आयशा के पति आरिफ खान को सोमवार को पाली से गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में अब कुछ दूसरे भी बड़े खुलासे हुए है। आयशा के वकील जफर पठान ने इस मामले में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। वकील ने बताया कि आयशा के पति की एक गर्लफ्रेंड भी थीं। 

आयशा के सामने करता था गर्लफ्रेंड से बात

वकील जफर पठान ने बताया कि आरिफ की गर्लफ्रेंड भी राजस्थान की ही थीं। आरिफ, आयशा के सामने ही उससे बात किया करता था। वो वीडियो कॉल पर ही अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था। साथ में वो उस पर पैसे भी लुटाता था। इसी वजह से आरिफ, आयशा के परिवारवालों से पैसे मांगता था।

डिप्रेशन में चली गई थीं आयशा और…

यही नहीं वकील ने आयशा के डिप्रेशन में होने की वजह से अपना बच्चा खोने की भी चौंकाने वाली बात बताई। वकील ने बताया कि आरिफ एक बार आयशा को अहमदाबाद छोड़कर चला गया। उस दौरान उससे डेढ़ लाख रुपयों की मांग की थीं। आयशा तब प्रग्नेंट थीं। परिवारवालों के आरोप के मुताबिक आरिफ ने तब कहा था पैसे दे दों तो मैं आयशा को अपने साथ ले जाऊंगा। गर्भवती होने के दौरान भी आरिफ ने जिस तरह का बर्ताव किया, उसकी वजह से आयशा को काफी चोट पहुंची और वो डिप्रेशन में चली गई। 

वकील ने आगे बताया कि इस दौरान आयशा को काफी ब्लीडिंग हुई थीं। डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा, लेकिन बच्चा बच नहीं पाया। आयशा के परिवारवालों के मुताबिक इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी आरिफ और उसके घरवालों को कोई भी फर्क नहीं पड़ा और वो ऐसे ही पैसों की डिमांड आगे भी करते रहे। 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में आयशा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें आयशा ने पिछले 2 सालों से कितना कुछ सहा, उसको हंसते-हंसते बयां कर रही हैं। इसके बाद वो मौत को गले लगा लेती हैं। आयशा की दर्द भरी कहानी के बारे में जानकर लोग काफी इमोशनल हुए। सोशल मीडिया पर लगातार आयशा को इंसाफ देने की मांग उठ रही है। पुलिस ने मामले में आयशा के पति को तो गिरफ्तार कर लिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या होता है…?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds