Headlines

‘Shakespeare of Bhojpuri’ भिखारी ठाकुर की 5 लोकप्रिय रचनाएं

Table of Content

भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले लोक कलावंत भिखारी ठाकुर भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार होने के साथ ही रंगकर्मी, लोक जागरण के सन्देश वाहक, नारी विमर्श और दलित विमर्श के उद्घोषक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक भी रहे हैं.

18 दिसंबर 1887 को छपरा के कुतुबपुर दियारा गांव में एक निम्नवर्गीय नाई परिवार में जन्म लेने वाले भिखारी ठाकुर ने विमुख होती भोजपुरी संस्कृति को नया जीवन दिया. भोजपुरी के नाम पर सस्ता मनोरंजन परोसने की परंपरा भी उतनी ही पुरानी है, जितना भोजपुरी का इतिहास.

ALSO READ: 21 साल बाद जालियावाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले जांबाज की कहानी…

उन्होंने भोजपुरी संस्कृति को सामाजिक सरोकारों के साथ ऐसा पिरोया कि अभिव्यक्ति की एक धारा भिखारी शैली जानी जाने लगी. आज भी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार का सशक्त मंच बन कर जहां-तहां भिखारी ठाकुर के नाटकों की गूंज सुनाई पड़ ही जाती है. बिहार के सारन ज़िले में 18 दिसबंबर 1887 को पैदा हुए भिखारी ठाकुर एक चर्चित गीतकार, गायक, नाटककार, नर्तक और सामाजिक कार्यकर्ता थे. आइए जानते हैं आज उनके द्वारा लिखी कुछ रचनाओं के बारे में…

भिखारी ठाकुर की 5 लोकप्रिय रचनाएं

करिके गवनवा, भवनवा में छोड़ि कर

करिके गवनवा, भवनवा में छोड़ि कर, अपने परईलन पुरूबवा बलमुआ।

अंखिया से दिन भर, गिरे लोर ढर ढर, बटिया जोहत दिन बितेला बलमुआ।

गुलमा के नतिया, आवेला जब रतिया, तिल भर कल नाही परेला बलमुआ।

का कईनी चूकवा, कि छोडल मुलुकवा, कहल ना दिलवा के हलिया बलमुआ।

सांवली सुरतिया, सालत बाटे छतिया, में एको नाही पतिया भेजवल बलमुआ।

घर में अकेले बानी, ईश्वरजी राख पानी, चढ़ल जवानी माटी मिलेला बलमुआ।

ताक तानी चारू ओर, पिया आके कर सोर, लवटो अभागिन के भगिया बलमुआ।

कहत ‘भिखारी’ नाई, आस नइखे एको पाई, हमरा से होखे के दीदार हो बलमुआ।

प्यार विलाप

हाय हाय राजा कैसे कटिये सारी रतिया

जबले ग‍इले राजा सुधियो ना लिहले, लिखिया ना भेजे पतिया । हाय हाय

हाय दिनवां बितेला सैयां बटिया जोहत तोर, तारा गिनत रतियां । हाय हाय

जब सुधि आवै सैयां तोरी सुरतिया बिहरत मोर छतिया । हाय हाय

नाथ शरन पिया भइले बेदरदा मनलेना मोर बतिया । हाय हाय

चलनी के चालल दुलहा

चलनी के चालल दुलहा सूप के फटकारल हे,

दिअका के लागल बर दुआरे बाजा बाजल हे।

आंवा के पाकल दुलहा झांवा के झारल हे

कलछुल के दागल, बकलोलपुर के भागल हे।

सासु का अंखिया में अन्हवट बा छावल हे

आइ कs देखऽ बर के पान चभुलावल हे।

आम लेखा पाकल दुलहा गांव के निकालल हे

अइसन बकलोल बर चटक देवा का भावल हे।

मउरी लगावल दुलहा, जामा पहिरावल हे

कहत ‘भिखारी’ हवन राम के बनावल हे

ALSO READ: संविधान सभा की दलित महिला सदस्य दक्षयणी को कितना जानते हैं आप?

बेटी विलाप

गिरिजा-कुमार!, कर दुखवा हमार पार;

ढर-ढर ढरकत बा लोर मोर हो बाबूजी।

पढल-गुनल भूलि गइल समदल भेंड़ा भइल

सउदा बेसाहे में ठगइल हो बाबूजी।

केइ अइसन जादू कइल, पागल तोहार मति भइल

नेटी काटि के बेटी भसिअवलऽ हो बाबूजी।

रोपेया गिनाई लिहल पगहा धराई दिहल

चेरिया के छेरिया बनवल हो बाबूजी।

साफ क के आंगन-गली, छीपा-लोटा जूठ मलिके;

बनि के रहलीं माई के टहलनी हो बाबूजी।

गोबर-करसी कइला से, पियहा-छुतिहर घइला से;

कवना करनियां में चुकली हों बाबूजी।

बर खोजे चलि गइल, माल लेके घर में धइल

दादा लेखा खोजल दुलहवा हो बाबूजी।

अइसन देखवल दुख, सपना भइल सुख

सोनवां में डलल सोहागावा हो बाबूजी।

बुढऊ से सादी भइल, सुख वो सोहाग गइल

घर पर हर चलववल हो बाबूजी।

अबहूं से कर चेत, देखि के पुरान सेत डोला

काढ़, मोलवा मोलइह मत हो बाबूजी।

घूठी पर धोती, तोर, आस कइल नास मोर

पगली पर बगली भरवल हो बाबूजी।

हंसत बा लोग गॅइयां के, सूरत देखि के संइयाँ के

खाइके जहर मरि जाइब हम हो बाबूजी।

खुसी से होता बिदाई, पथल छाती कइलस माई

दूधवा पिआई बिसराई देली हो बाबूजी।

लाज सभ छोडि़ कर, दूनो हाथ जोड़ि कर

चित में के गीत हम गावत बानीं हो बाबूजी।

प्राणनाथ धइलन हाथ, कइसे के निबही अब साथ

इहे गुनि-गुनि सिर धूनत बानी हो बाबूजी।

बुद्ध बाड़न पति मोर, चढ़ल बा जवानी जोर

जरिया के अरिया से कटल हो बाबूजी।

अगुआ अभागा मुंहलागा अगुआन होके;

पूड़ी खाके छूड़ी पेसि दिहलसि हो बाबूजी।

रोबत बानी सिर धुनि, इहे छछनल सुनि;

बेटी मति बेंचक दीह केहू के हो बाबूजी।

आपन होखे तेकरो के, पूछे आवे सेकरों के

दीह मति पति दुलहिन जोग हो बाबूजी।

हमरा बलमु जी के बड़ी-बड़ी अंखिया से

हमरा बलमु जी के बड़ी-बड़ी अंखिया से,

चोखे-चोखे बाड़े नयना कोर रे बटोहिया।

ओठवा त बाड़े जइसे कतरल पनवा से,

नकिया सुगनवा के ठोर रे बटोहिया।

दँतवा ऊ सोभे जइसे चमके बिजुलिया से,

मोंछियन भंवरा गुंजारे रे बटोहिया।

मथवा में सोभे रामा टेढ़ी कारी टोपिया से,

रोरी बूना सोभेला लिलार रे बटोहिया।।

ALSO READ: क्या है पंजाबी मातृभाषा का इतिहास, यहां जानें इससे जुड़ी एक-एक बात.

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

भिखारी ठाकुर के नाटक ‘बेटी बेचवा’, ‘गबर घिचोर’, ‘बेटी वियोग’ सहित उनके सभी नाटकों में बदलाव को दिशा देने वाले एक सामाजिक चिंतक की व्यथा साफ दिखती है. वह अक्सर अपने नाटकों में सूत्रधार बनते और अपनी बात बड़े चुटीले अंदाज़ में कह जाते. अपने अंतिम समय तक सामाजिक के लिए भी उन्होंने समाज के कल्याण के लिए बेहतरीन नाटक दिए. कोई उन्हें भरतमुनि की परंपरा का पहला नाटककार मानता हैं तो कोई भोजपुरी का भारतेंदू हरिश्चंद्र.

महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने तो उन्हें ‘भोजपुरी का ‘शेक्सपियर’ की उपाधि दे दी. इसके अलावा उन्हें कई और उपाधियां और सम्मान भी मिले. भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया. इतना सम्मान मिलने पर भी भिखारी गर्व से फूले नहीं, उन्होंने बस अपना नाटककार जिंदा रखा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds