Headlines

Bhishma Dwadashi 2025: कब है भीष्म द्वादशी 2025? जानें व्रत और पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Table of Content

Bhishma Dwadashi 2025: महाभारत के अनुसार, भीष्म पितामह को प्राचीन काल में भगवान से यह वरदान प्राप्त था कि वे अपनी इच्छानुसार मृत्यु का समय चुन सकते हैं। भीष्म पितामह 58 दिनों तक बाणों की शय्या पर पड़े रहे, और जब उन्होंने देखा कि हस्तिनापुर सुरक्षित है, तब उन्होंने माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अपना प्राण त्याग दिया। इस दिन को भीष्म द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। इस बार भीष्म द्वादशी 9 फरवरी, रविवार को है। आइए जानते हैं इस दिन के व्रत और पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त के बारे में।

और पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज की 3 कसमें! संत बनते समय किए थे व्रत, लेकिन एक तोड़नी पड़ी

भीष्म द्वादशी का महत्व- Bhishma Dwadashi 2025

भीष्म द्वादशी को भीष्म पितामह की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया जाता है। महाभारत के अनुसार, जब शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश लौटे तो उन्होंने इसी घर से देश की नींव खड़ी की थी। इस दिन विशेष रूप से तर्पण और पिंडदान करना महत्वपूर्ण माना जाता है। पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान देने से सुख-सौभाग्य और धन-संतान आदि मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Bhishma Dwadashi 2025 Bhishm Dwadashi 2025 Puja Vidhi
Source- Google

भीष्म द्वादशी 2025 शुभ मुहूर्त

भीष्म द्वादशी के दिन पूजा के लिए कुछ खास शुभ मुहूर्त निम्नलिखित हैं:

  • सुबह 08:30 से 09:53 तक
  • सुबह 09:53 से 11:17 तक
  • दोपहर 12:18 से 01:03 तक
  • दोपहर 02:04 से 03:28 तक

इन मुहूर्तों के दौरान पूजा और व्रत करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

पूजा विधि (Bhishma Dwadashi Puja Vidhi)

  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें: इस दिन की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करने से होती है। उसके बाद हाथ में जल और चावल लेकर भीष्म द्वादशी व्रत-पूजा का संकल्प लें।
  2. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा: दिन में किसी भी समय भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में फल, पंचामृत, सुपारी, पान, दूर्वा आदि चढ़ाएं।
Bhishma Dwadashi 2025 Bhishm Dwadashi 2025 Puja Vidhi
Source- Google
  1. भोग अर्पित करें: भगवान को घर में बने पकवानों का भोग अर्पित करें। इसके बाद ब्राह्मणों को दान और दक्षिणा दें। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
  2. पिंडदान और तर्पण करें: इसके बाद किसी नदी के तट पर या घर पर ही योग्य विद्वान के माध्यम से भीष्म पितामाह के निमित्त तर्पण और पिंडदान करें। इस दिन तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भीष्म अष्टमी का महत्व

हिंदू धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है, और इस माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन पितृ तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

और पढ़ें: Basant Panchami 2025: मां सरस्वती की आराधना और महाकुंभ अमृत स्नान का शुभ अवसर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds