Bareilly News: बरेली में सफाई के नाम पर लापरवाही, नगर निगम की गलती से मजदूर की दर्दनाक मौत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 23 May 2025, 12:00 AM | Updated: 23 May 2025, 12:00 AM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की लापरवाही ने एक मेहनतकश मजदूर की जान ले ली। नालों की सफाई के दौरान हुई इस दुर्घटना ने नगर निगम के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईए जानते हैं क्या है ये पूरा ममाला।

और पढ़ें: Sant Kabir Nagar News: सीएचसी अधीक्षक पर पोर्न वीडियो आरोप, पत्नी ने सबूतों के साथ की शिकायत—जांच शुरू, सच्चाई का इंतजार!

कैसे हुआ हादसा? (Bareilly News)

पूरा मामला बरेली के बारादरी क्षेत्र के सतीपुर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों नगर निगम द्वारा शहर भर में नालों की सफाई कराई जा रही है। नालों से निकाले गए गंदे कीचड़ को ट्राली में भरकर शहर के बाहर फेंका जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

Bareilly News Bareilly Municipal Corporation
Source: Google

स्थानीय निवासी और 45 वर्षीय मजदूर सुनील कुमार दोपहर के समय अपने घर के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान नगर निगम की ट्राली आई और कीचड़ को पलटने लगी। कर्मचारियों ने बिना आसपास देखे ट्राली पलट दी, जिससे पूरा कीचड़ सीधा सुनील कुमार के ऊपर जा गिरा।

मौके पर ही मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

घटना होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सुनील को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुनील कुमार का परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। वे घर की आर्थिक रीढ़ थे और सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालते थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी, बच्चे और बाकी परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगर निगम पर सवाल, प्रशासन की लीपा-पोती

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर कर्मचारी थोड़ी सावधानी बरतते और आस-पास देख लेते, तो ये हादसा टाला जा सकता था। यह साफ लापरवाही का मामला है, जिसकी कीमत एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Bareilly News Bareilly Municipal Corporation
Source: Google

नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

क्या बदलेगी नगर निगम की कार्यशैली?

यह कोई पहला मामला नहीं है जब नगर निगम की लापरवाही से जानमाल का नुकसान हुआ हो। लेकिन सवाल यह है कि क्या सुनील कुमार की मौत के बाद नगर निगम अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएगा? या फिर एक और निर्दोष की जान यूं ही अनदेखी की भेंट चढ़ जाएगी?

फिलहाल, पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लोग सुनील कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें: Vishal Mega Mart Success Story: विशाल मेगा मार्ट सुरक्षा गार्ड भर्ती पर वायरल हुए मीम्स, राम चंद्र अग्रवाल की कहानी भी बनी चर्चा का विषय

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds