Trending

रामदेव का IMA और फॉर्मा कंपनियों को लेटर, बीमारियों के समाधान को लेकर पूछे 25 सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 May 2021, 12:00 AM | Updated: 25 May 2021, 12:00 AM

योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों काफी चर्चा में है। पिछले दिनों कोरोनिल को कोरोना की दवा बनाकर लॉन्च कर दिया। जिसपर बवाल मचा तो केंद्र सरकार और आयुष मंत्रालय ने एक्शन लिया। अब उन्होंने डॉक्टरों और एलोपैथी को लेकर विवादित बयान दिया। 

जिस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत तमाम डॉक्टरों ने बाबा रामदेव को निशाने पर लिया। मामला बढ़ा तो उन्होंने व्हाट्सएप फारवर्ड पढ़ने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। अब बाबा रामदेव ने एक बार फिर मॉडर्न साइंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फॉर्मा कंपनियों को खुला खत लिखा है, जिसमें उन्होंने 25 तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने यह भी पूछा है कि एलोपैथी सर्वशक्तिमान और सर्वगुण संपन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार नहीं होने चाहिए।

रामदेव के 25 सवाल

योगगुरु रामदेव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए 25 सवाल दागें हैं। आईए जानते हैं रामदेव के 25 सवाल….

1. ऐलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बी.पी.) व उसके कॉम्प्लीकेशन्स के लिए स्थाई समाधान क्या है?

2. ऐलोपैथी के पास टाइप-1 व टाइप-2 डायबिटीज व उसके कॉम्प्लीकेशन्स के लिए परमानेंट साल्यूशन क्या है?

3. फार्मा इंडस्ट्री के पास थायरायड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा की समस्या का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

4. एलोपैथी के पास फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसन क्या है? जैसे आपने टी.बी. व चेचक आदि का स्थाई समाधान खोजा है, वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिए, अब तो एलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो गये, जरा बताइये.

5. फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है, बिना बाईपास के, बिना ऑपरेशन के व एन्जोप्लास्टी के स्थाई समाधान क्या हैं?

6. फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इजेक्शन-फेक्शन (ई.एफ.) कम होने पर बिना पेसमेकर लगाये, कौन सा इलाज है जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाये, कैसे उसे रिवर्स कर सकते हो, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?

7. कोलेस्ट्रॉल के रोगियों में कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने का और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित ऐलोपैथी में क्या इलाज है?

8. क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द, और माईग्रेन का कोई परमानेन्ट सॉल्यूशन है? जिसके बाद बार-बार सिरदर्द और माईग्रेन न हो.

9. फार्मा इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने का और हियरिंग ऐड हट जाये, इसका कोई इलाज हो तो बता दें?

10. पायरिया होने पर, जिससे कि दांत हिलने बन्द हो जाएं, मसूड़े मजबूत हो जाये, ऐसी कोई दवाई बतायें? जिससे करोड़ों लोग दुःखी हैं.

11. एक आदमी का रोज कम से कम आधा से 1 किलो वजन कम जाये. बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जरी और लाईपोसेक्शन के, बिना किसी छेड़छाड़ के, दवाई खाए, और वजन घट जाये, क्या फार्मा इंडस्ट्री में ऐसी कोई दवाई है?

12. सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस व सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थाई समाधान बतायें?

13. मॉडर्न मेडिकल साइन्स में एंक्लोजिंग स्पोंडिलोसिस का स्थाई समाधान क्या है? RA फैक्टर पॉजिटिव को नेगेटिव करने का उपाय क्या है?

14. ऐलोपैथी के पास पार्किंसन का निर्दोष स्थाई समाधान क्या है?

15. साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, एसिडिटी का फार्मा इंडस्ट्री के पास इसका स्थाई समाधान क्या है?

16. अनिद्रा, (इन्सोमनिया) लोगों को नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे ही असर करती हैं, वह भी साइड इफेक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका कोई परमानेन्ट सॉल्यूशन दे दें?

17. स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाये. फार्मा इंडस्ट्री में इसकी कोई दवाई हो तो बता दें?

18. इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों (टेस्ट ट्यूब बेबी, IVF) जो बहुत पेनफुल होती है, एलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बतायें जिससे समस्या का समाधान हो जाये? जिससे बिना (टेस्ट ट्यूब बेबी, IVF) के नेचुरल तरीके से संतान हो जाये, और व्यक्ति लाखों रुपये की लूट से बच जाये, ऐसी कोई निर्दोष दवाई बताएं?

19. फार्मा इंडस्ट्री में एजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवाई बता दें.

20. एलोपैथी में बिना साइड इफेक्ट के हीमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बता दें?

21. आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली एलोपैथी में कोई दवाई बताएं

22. आदमी के सारे ड्रग्स एडिक्शन, नशा छूट जायें, ऐसी कोई एलोपैथी में दवाई बता दें?

23. एलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवाई है तो बता दें?

24. फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पेशेंट को बिना ऑक्सीजन सिलेण्डर के ऑक्सीजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं?

25. एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण सम्पन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds