Trending

सामने आई Avatar 2 की रिलीज डेट, 8 बार पोस्टपोन होने के बाद इस दिन आएगी मूवी, जानिए खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Dec 2021, 12:00 AM

हॉलीवुड के जेम्स कैमरुन की फिल्म अवतार का सीक्वल अवतार 2 अगले साल रिलीज होने वाला है। डिज्नी इंडिया ने मंगलवार को आने वाली कई फिल्मों का ऐलान किया, जिनमें अवतार 2 भी शामिल रही। ये सभी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

दर्शक लंबे वक्त से अवतार के दूसरे पार्ट का इंतेजार कर रहे थे। फैंस का ये इंतेजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। खबरों की मानें तो अवतार 2 के दूसरे पार्ट को पूरी तरह से पानी में शूट किया गया। एनिमेशन, BFX और एक्शन से भरी ये फिल्म 1900 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार 2 को अब तक 8 बार पोस्टपोन किया जा चुका है। अब ये फिल्म आखिकार 16 दिसंबर 2022 को रिलीज की जाएगी। 

सिर्फ इतना ही नहीं अवतार के आगे आने वाले कई पार्ट की भी रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। अवतार-3 20 दिसंबर 2024 को आएगी, वहीं अवतार-4 18 दिसंबर 2026 और अवतार 5 दिसंबर 2028 को रिलीज़ होगी। इन मूवीज की रिलीज से पहले इनके टाइटल भी बदल दिए जाएंगे। 

आपको बता दें की 2009 में आई साइंस फिक्शन फिल्म अवतार ने दुनियाभर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। जेम्स कैमरून की इस फ़िल्म को एक ऐसे सिनेमा के तौर पर देखा गया, जो कथ्य और निर्माण की हदों को चुनौतियां देता है।इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई का रिकॉर्ड बना दिया था। पहले पार्ट की ही तरह अवतार 2 में भी केट विंसलेट, सैम वर्थिंगटन, जोई सल्दाना, स्टीफन लांग, एडी फाल्को और क्लिप कर्टिस लीज्ड काम करते नजर आएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds