गोविंदा की भांजी आरती सिंह के साथ हुई बदसलूकी खुद किया चौंकाने वाला खुलासा – Arti Singh Govinda Niece

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 03 Apr 2026, 09:43 AM | Updated: 03 Apr 2026, 09:43 AM

Arti Singh Govinda Niece: आज के समय में जब भी आप अखबारों और टीवी पर खबरों की सुर्खियों पर नजर मारेंगे तो आप महिला और बच्चियों के साथ होने वाले अपराध काफी आम सी खबर लगेगी.. रोजाना भारत में करीब 1200 महिलाओं के साथ अपराधिक घटनायें होती है। जिसमें ज्यादातर गुमनाम महिलाएं ही होती है.. लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि ये अपराधिक घटनायें केवल आम महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार औऱ टीवी स्टार के सात भी होती है तो.. आपका क्या रिएक्शन होगा।

आरती बचपन का दर्दनाक किस्सा

जी हां, एक सनसनीखेज खुलासा किया है गोविंदा (Govinda) की भांजी और मशहूर एक्टर क़मेडियन कृष्णा अभिषेक (Famous Actor and Comedian Krushna Abhishek) की बहन आरती सिंह ने बचपन की वो दर्दनाक हादसे के बारे में बात की, जिसके कारण न केवल उनकी इज्जत खतरें में पड़ गई थी, बल्कि वो हमेशा के लिए अपाहिज भी हो सकती थी। अपने इस लेख में हम आरती सिंह के साथ हुए हादसे के बारे में बात करेंगे, जिसे जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

और पढ़े: AAP ने पद से हटाया तो Raghav Chadha ने भरी हुंकार, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं!

कंट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करती आरती

दरअसल आरती सिंह (Aarti Singh) एक ऐसी महिला है जो हमेशा विवादों से दूर रह कर एक मुस्कान भरी जिंदगी जीने में विश्वास करती है। बचपन में जन्म के कुछ ही दिनो के बाद मां को खोने वाली आरती अपनी मौसी के साथ लखनऊ में रहती थी। तो वहीं उनके भाई कृष्णा अपने पिता के साथ मुम्बई में रहते थे। 40 साल की हो चुकी आरती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम बात करती है। वो कंट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करती है, और एक सक्सेसफुल टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) बन चुकी है लेकिन आरती ने पहली बार अपने बचपन का एक बेहद भयावाह किस्सा मीडिया से शेयर किया है।

एक्ट्रेस के बेडरूम में जब घुसा दरिंदा नौकर

आरती ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र करीब 13 रही होगी। उनके घर का नौकर, जिसे वो अपना भाई मानती थी, उन्हें नहीं पता था कि उसकी नजर आरती को लेकर इतनी गंदी हो सकती है। आरती की मां फार्म पर गई हुई थी.. और वो अपने घर में अकेली थी.. तभी अचानक उनका नौकर उनके कमरे में घुस गया और आरती से गलत बातें करने लगा.. आरती कहती है कि वो काफी हिम्मतवाली, मजबूत और उम्र से पहले समझदार हो चुकी थी।

सुरक्षित रखने के लिए बिल्डिंग से कूदीं

उन्हें ये समझने में वक्त नहीं लगा कि नौकर के इरादें ठीक नहीं है, पहले तो वो उसके सामने गिड़गिड़ाई कि वो उसे भाई की मानती है, सभी उस पर विश्वास करते है वो ऐसा कैसे कर सकता है..लेकिन जब आरती को लगा कि नौकर सुनने वाला नही है तो आरती किसी तरह से वहां से निकल कर भागते हुए छत की तरफ भागी। वो करीब दो मंजिल पर पहुंच गई थी.. और वहीं से पूरी हिम्मत करके कूद गई।

आरती ने कहा कि वो अभी भी उन्हें डराता है लेकिन वो इतनी मजबूत थी कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। 2024 में आरती ने बिजनस मैन दीपक चौहान से शादी की और एक्टिंग से दूरी बना कर अपनी शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रही है। आरती सिंह की हिम्मत वाकई में काबिले तारीफ है। वेल आपको आरती सिंह कैसी लगती है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds