दीपिका पादुकोण को टक्कर देने तैयार अनुष्का शर्मा, 8 साल बाद इस बड़े प्रोजेक्ट से करेंगी वापसी! Anushka Sharma Comeback

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 07 Apr 2026, 11:46 AM | Updated: 07 Apr 2026, 11:46 AM

Anushka Sharma Comeback: कहते है कि फिल्म इंडस्ट्री में जोड़िया अक्सर टिकती नहीं है लेकिन अपना रिश्ता कैसे निभाना है वो कोई बैंड बाजा बारात फेम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से सीखे.. अपने क्रिकेटर हसबैंड और इंडियन क्रिकेट टीम के टॉप बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली के साथ हर अप्स एंड डाउन में खड़ी रहने वाला अनुष्का शर्मा पिछले 8 सालो से अपनी पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त है।

और पढ़े: क्या बर्बाद होने की कगार पर है पाकिस्तान? क्यों लग रहा आज रात 8 बजे से Lockdown! जानिए बड़ी वजह

Anushka Sharma की बड़े पर्दे पर वापसी

वो दो बच्चो की मां भी बन चुकी है.. तो वहीं करीब 8 सालो से उन्होने इंडस्ट्री से दूरी बना रखी थी.. लेकिन अभी हाल ही में अनुष्का के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है.. जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर फैल गई है। जी हां, अनुष्का शर्मा फिर से फिल्मों में वापसी कर रही है लेकिन ये वापसी वो किसी हिंदी फिल्म के साथ नहीं बल्कि तेलुगु सिनेमा के साथ करने वाली है.. और सबसे हैरान करने वाली बात है कि वो अपनी वापसी के साथ ही टक्कर देते नजर आने वाली है एक और टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को..

अनुष्का और दिपिका एक साथ

दरअसल सौर्सेज की माने तो करीब 8 सालो से फिल्मों से दूरी बना कर रखने वाली अनुष्का की वापसी काफी ग्रेंड होने वाली है.. वो  मशहूर निर्देशक एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म औऱ स्टाइलिश अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में सेकेंड लीड में नजर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के सेकेंड लीड के लिए प्रोडक्शन टीम ने अनुष्का शर्मा से बातचीत शुरु कर दी है… लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए हां की है या नहीं ये अभी कंफर्म होना बाकी है। दीपिका पादुकोण भी मां बनने के बाद इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही है, वहीं अगर अनुष्का हां करती है तो हिंदी के साथ साथ तेलुगू फैंस को भी दो सुपरस्टार बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखने का मौका मिलेगा।

और पढ़े: Smart Meter की लूट पर लगाम? सरकार ने बदला नियम, अब प्रीपेड या पोस्टपेड होगा फैसला आपका!

वर्क फ्रंट पर अनुष्का शर्मा – Anushka Sharma on the Work Front

वहीं अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली (Cricketer Virat Kohli) से शादी के बाद वो केवल शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जीरो में नजर आई थी इसके लिए तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म कला में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं, लेकिन बेटी के जन्म के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई और वहीं रह रही है। खबरें आई थी कि बेटी के जन्म के बाद वो चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express) में नजर आने वाली थी, जिसकी कुछ समय तक शूटिंग भी हुई थी लेकिन ये फिल्म कब आयेगी.. कोई नहीं जानता.. हालांकि अनुष्का अपने पति को खेल के मैदान पर हौसला देने के लिए हमेशा स्टैंड में नजर आती है। वहीं वो एक बेटे की भी मां चुकी है।

सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक्टिव रहती है, वहीं अभी हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर को लेकर भी अनुष्का ने रणवीर सिंह के तारीफों की झड़ी लगा दी. अनुष्का प्यार औऱ दोस्ती दोनो निभाने में कभी पीछे नहीं रहती है। बता दें कि एटली की फिल्म एक वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक वॉरियर के रोल में नजर आने वाली है, तो वहीं इस फिल्म में अनुष्का को किस रोल के लिए अप्रोच्च किया गया है ये अभी भी सिक्रेट है… वेल क्या आप भी अनुष्का को फिर से बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते है तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds