Trending

Anupamaa Update: अनुपमा फैंस के लिए खुशखबरी अनुज कपाड़िया ने खुद कंफर्म की वापसी, कहा- ‘मैं जरूर आऊंगा!’

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 10 Mar 2026, 09:40 AM | Updated: 10 Mar 2026, 09:40 AM

Anupamaa Update: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा पिछले पांच सालो से टीवी पर धूम मचा रहा है। शो में अब तक कई किरदारों की एंट्री और एक्जिट हो चुकी है, लेकिन एक किरदार ऐसा भी है जिसके एक्जिट के बाद से आज भी लोग मिस करते है, और चाहते है कि अनुपमा की जिंदगी में वो फिर से लौट आये, जी हां, हम बात कर रहे है उनके प्यार और सेकेंड हस्बेंड अनुज कपाड़िया यानि की गौरव खन्ना की। गौरव खन्ना ने शो में 15 साल के लीप के बाद अक्टूबर 2024 को शो को अलविदा कह दिया था।

Also Read: Kajol Acting Career: ‘जिद्दी और थोड़ी मूर्ख थी’… काजोल ने बताया अपने करियर का अनकहा सच

अनुपमा में गौरव की वापसी

उनके किरदार को मरते हुए दिखाया गया था लेकिन इतना टाइम बीतने के बाद भी अनुज की मौत पर अनुपमा को आज भी उम्मीद है कि वो लौट आयेगा..अनुपमा के अनुज सबसे बड़ी ताकत था, जिसने हमेशा उसका सपोर्ट किया है, ऐसे में उनके फैंस को अब अनुज की वापसी की इंतजार है, तो वहीं बिग बॉस 19 की जीत के बाद उनके शो में रिएंट्री की अटकलें और तेज हो गई.. अब शो में वापसी को लेकर गौरव ने खुद खुलासा किया है।

दरअसल गौरव से जब पूछा गया कि वो क्या वो शो में वापसी कर रहे है, क्योंकि अक्सर बीच बीच में उनकी झलकियां दिखाई जाती है, जिससे ऐसा लगता है कि शो में अनुज वापसी कर रहे है, लेकिन फिर वो ट्रेक बिना अनुज के ही आगे बढ़ जाता है..जिसका जवाब गौरव खन्ना ने बड़े मजाकियां अंदाज में दिया.. गौरव ने कहा कि जो ये सवाल मुझसे पूछ रहे है, असल में ये सवाल तो शो के प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल से पूछना चाहिए। गौरव से सवाल पूछने के लिए सही नहीं है।

Also Read: Bollywood Actresses No Kids: ग्लैमर की दुनिया की वो टॉप एक्ट्रेसेस, जिन्होंने कभी मां न बनने का फैसला किया

हालांकि गौरव ने कहा कि शो को छोटे हुए उन्हें काफी समय हो गया है और वो शो को फॉलो भी नहीं कर रहे है इसलिए उन्हें नहीं पता कि शो में आखिर क्या हो रहा है, और फिलहाल तो उनका वापसी करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन हां, अगर शो में उनके लिए कुछ इंट्रस्टिंग करने के लिए होगा और उन्हें अप्रोच किया जायेगा तो वो जरूर वापसी करेंगे।

अपकमिंग प्रोजक्ट में राजन शाही के साथ का करेंगे

हालांकि जब से गौरव ने बिगबॉस 19 जीता है तब से वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को चर्चा में रहते है। उनकी वाइफ अकांक्षा चमोला के विहेवियर और उनके वायरल वीडियोज के कारण गौरव और अकांक्षा दोनो को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं गौरव के वर्क फ्रंट की बात करें गौरव ने ये पुष्टि की है कि वो डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस (DKP) के साथ अपकमिंग प्रोजक्ट पर काम करने वाले है, जिसके प्रोड्यूसर राजन शाही ही होंगे। वहीं ये शो अनुपमा की थीम से बिल्कुल अलग होने वाला है।

वहीं अनुपना के करेंट ट्रेक की बात करें तो शो में फिर से एक साल का लीप आने वाला है, लीप से पहले प्रार्थना की मौत हो जायेगी, और हमेशा की तरह अनुपमा को ही इसका जिम्मेदार ठहराया जायेगा.. एक साल के लीफ के बाद गोवा में अनुपमा का संघर्ष शुरु होगा.. तो वहीं शो में सचिन त्यागी की भी एंट्री होने वाली है, अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि सचिन का किरदार अनुपमा की ताकत बनेगा या फिर उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है। वेल क्या आप भी अब फिर से चाहते है कि अनुज की एंट्री अनुपमा की लाइफ में हो तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds