Trending

गुस्‍साई बीवी ने अपने ही पति का काट दिया गला, कटा सिर हाथ में लेकर जा पहुंची थाने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Jan 2022, 12:00 AM

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बीते गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिससे जानने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे। एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कुछ ऐसे किया जिसके बारे में जानने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, पहले तो पत्नी ने पति की हत्या गला काटकर किया और पिर उसका कटा सिर लेकर पहुंच गयी थाने में। पूरा मामला बताया जा रहा है तिरुपति के पास रेनीगुंटा का। 

पति से हुआ था विवाद तो पति को ही मार डाला! 

पुलिस के मुताबिक घर में हुए झगड़े के दौरान वसुंधरा नाम की महिला ने अपने 53 साल के पति रवि चंद्रन पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने फिर उसका सिर काट दिया और कटे सिर को बैग में रखकर पुलिस स्टेशन ले गई और सरेंडर कर दिया।  पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को वहीं लेकर गए ताकि सुराग जुटाया जा सके। पोस्टमॉर्टम के लिए एसवी मेडिकल कॉलेज शव को फिलहाल भेज दिया गया।

पति और पत्‍नी में हमेशा ही होता था झगड़ा 

एक पुलिस अधिकारी की माने तो शुरुआती जांच के मुताबिक हमेशा ही रवि चंद्रन और वसुंधरा के बीच झगड़ा होता रहता था। बीते गुरुवार की सुबह भी झगड़ा हुआ और गुस्से में महिला ने चाकू से हमलाकर पति की हत्या कर दी और तो और पति के कटे सिर को थाने ले गई। दोनों का एक 20 साल का बेटा है।  गुंटूर जिले के नरसरावपेट का रवि चंद्रन  मूल निवासी था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds