'हारी सीटों पर ज्यादा काम करो'…अमित शाह ने यूपी चुनाव के लिए मंत्रियों को दिया जीत का ये मंत्र

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Jan 2022, 12:00 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के चुनावी मैनेजमेंट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ सर्किट हाउस में लंबी बैठक की। साथ ही शाह ने पदाधिकारियों से ये भी कहा कि इस बार विधानसभा सीटें 300 से ज्यादा लानी है। इस बैठक में शाह ने अपने मंत्रियों से ज्यादा सीटें हासिल करने के मिशन में जुड़ने को कहा और अपने-अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा चुनाव हासिल करने के लिए डटने को कहा और इस मिशन में किसी भी तरह की समस्या बताने को भी कहा।

अमित शाह ने शुक्रवार को जनसभा को भले ही सिर्फ सात मिनट के लिए ही संबोधित किया हो लेकिन सर्किट हाउस में शाह ने पदाधिकारियों के साथ काफी लंबी बैठक की। इस बैठक में राज्य के बरेली से लेकर मेरठ तक के तमाम मंत्री शामिल थे। शाह ने सभी मंत्रियों से विधानसभा क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और पार्टी की चुनावी गतिविधियों की भी।

इस बैठक में शामिल सभी मंत्रियों से कहा कि वो विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए जी-जान से इन चुनावों में जुट जाए। इसके अलावा पिछली बार जिन सीटों पर जीत हासिल नहीं की थी उन पर ज्यादा काम करें और उन सीटों को इस बार कब्जाना है। शाह ने केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ जी-जान से जुटने और कार्यालय छोड़कर फील्ड में जाने के लिए कहा।

सर्किट हाउस की लंबी बैठक में अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सुरेश राणा, राज्य मंत्री अशोक कटारिया, नोएडा से विधायक पंकज सिंह, अश्वनी त्यागी मौजूद थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds