खतरनाक रूप ले रही जंग: अब अमेरिका ने भेजे 12 हजार सैनिक, जानें आखिर क्या है मकसद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 12 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को 15 दिन से भी ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन ये युद्ध अब तक अपने रुकने के बजाए और खतरनाक रूप ही लेता जा रहा है। रूस ने पूरे यूक्रेन को तबाह करके रख दिया। रूस जंग रोकने के मूड में फिलहाल नहीं दिख रहा। उसकी तरफ से हमले दिन पर दिन तेज ही हो रहे है। 

17 दिनों से जारी इस जंग पर दुनिया के तमाम देशों ने पैनी नजर बनाए रखी है। इस दौरान सभी देश जंग को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिनमें से अधिकतर देश यूक्रेन के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं और रूसी हमलों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। अमेरिका भी उन देशों की लिस्ट में शामिल है, जो युद्ध को लेकर यूक्रेन के सपोर्ट में शुरू से ही है।  

इस बीच अमेरिका ने अपनी फौज भी उतार दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के हमलों की कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूक्रेन के खिलाफ उन्होंने जो युद्ध छेड़ा, उसमें पुतिन जीत नहीं पाएंगेइसके साथ ही बाइडेन ने रूस की घेराबंदी करने के लिए 12 हजार सैनिकों को भेज दिया है। जिसके बाद जंग ने और खतरनाक मोड़ ले लिया। बता दें कि बाइडेन ने रूस के बॉर्डर से सटे लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में सेना भेजी है। वो यही से रूस को घेरने की कोशिश करेंगे। 

बाइडेन ने कहा कि हम नाटो के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने थर्ड वर्ल्ड वॉर नहीं लड़ने पर भी जोर दिया। बाइडेन ने कहा कि अगर हम जवाबी कार्रवाई करते हैं, तो तीसरा विश्व युद्ध जरूर होगा। लेकिन हमने संकल्प लिया है कि यूक्रेन की रक्षा करेंगे। हालांकि थर्ड वर्ल्ड वॉर नहीं लड़ेंगे। 

रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम इससे रूस को वैश्विक मंच पर और अलग-थलग करने में सफल हुए हैं। बाइडेन बोले की हमारी ओर से लगाए जा रहे आर्थिक और निर्यात प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से कुचल रहे हैं। रूबल का आधा से ज्यादा अवमूल्यन हो चुका है। मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज बंद है… क्यों बंद है? क्योंकि ये जैसे ही खुलेगा, ये धराशायी हो जाएगी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने रूस की सरकार की रेटिंग बेहद गिरा दी।’

इस दौरान बाइडेन ने रूस के सैन्य हमलों का बहादुरी से सामना करने के लिए यूक्रेन के लोगों की तारीफ की और कहा कि उनके बचाव में अमेरिका पीछे नहीं हटेगा। हम यूक्रेन को सपोर्ट करते रहेंगे। इसके सात ही यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds