Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने दी गुड न्यूज, जल्द बनने वाले है पेरेंट्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Jun 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड गलियारों से गुड न्यूज सामने आई है, जहां फैंस के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बताया कि दोनों ही पेरेंट्स बनने वाले है।

दरअसल, आलिया भट्ट ने प्यारी सी तस्वीर शेयर कर ऐलान किया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट चंद मिनटों में ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर हॉस्पिटल में है और दोनों ही डिस्पले में अपने आने वाले नन्हे मेहमान की झलक देख रहे है। इस दौरान आलिया के फेस पर प्यारी सी मुस्कान भी दिख रही है।

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने दी गुड न्यूज, जल्द बनने वाले है पेरेंट्स — Nedrick News

इसके साथ ही आलिया द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में शेर-शेरनी और उनका बच्चा दिख रहा है। पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- हमारा बच्चा जल्द आ रहा है। आलिया ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया, उनके फैंस के साथ तमाम सेलेब्स के बधाईयों का तांता लग गया। सभी कमेंट कर आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे है।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस ने जमकर प्यार और आशीर्वाद दिया। ऐसे में अब कपल के पेरेंट्स बनने की खुशी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds