Akshay Kumar car accident: अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का भयानक एक्सीडेंट, रिक्शा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 20 Jan 2026, 10:08 AM | Updated: 20 Jan 2026, 10:16 AM

Akshay Kumar car accident: अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से है जो अपनी फिल्मों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वो इकलौते ऐसे सितारे हैं जिनकी साल में तीन-चार फिल्में दो आराम से आए जाते हैं भले ही वह फिल्में चले या ना चले लेकिन अब अक्षय कुमार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं लेकिन अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक हादसे की वजह से।

Also Read: Pooja Hegde Latest Controversy: पूजा हेगड़े का बड़ा खुलासा, साउथ फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार एक्टर के बुरे व्यवहार पर जताई नाराजगी

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ऑटो को मारी टक्कर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो नजर आ रहा है जिसके परखच्चे उड़े हुए हैं तो वहीं एक और कार नजर आ रही है जो कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार की है। जी हां सबके चहेते खिलाड़ी कुमार की गाड़ी के साथ हो गया है भीषण हादसा, जिसमें अक्षय बाल बाल बचें है लेकिन हादसे के कारण एक ऑटो ड्राइवर की हालत है गंभीर। जानेंगे कि तमाम सुरक्षा के बाद भी आखिर कैसे हो गए अक्षय की कार दुर्घनाग्रस्त।

दरअसल ये हादसा 19 नवंबर को रात को 9 बजे के आसपास मुंबई के जुहू इलाके में मुक्तेश्वर रोड पर थिंक जिम के पास हुआ, यहीं से कुछ दूरी पर अक्षय कुमार का घर भी है। अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर विदेश से मुम्बई लौटे थे, और अपनी कार एस्कॉर्ट कार से एयरपोर्ट से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो इनोवा कार से टकरा गई, जिसमें अक्षय की सिक्यूरिटी वाले थे, और वो गाड़ी पलट गई, जिससे अक्षय की कार भी थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि अक्षय और ट्विंकल खन्ना सुरक्षित है।

हादसे में ऑटो ड्राइवर घायल

वहीं वीडियो में आप देख सकते है कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ऑटो में सवार ऑटो ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया और ऑटो में सवार एक पैसेंजर को भी चोट आई है। ऑटो ड्राइवर के भाई का बयान भी सामने आया है, जिसके मुताबिक मर्सिडीस की टक्कर के कारण उसके भाई का ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसके भाई की हालत गंभीर है। उसने कहा कि वो केवल इतना चाहता है कि उसके भाई का अच्छे से इलाज हो, और उसके परिवार को उचित मुआवजा मिले।

मर्सीडीस कार के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल घायल की ओर से कोई बयान नहीं आया है और न ही इसकी कोई एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले मर्सीडीस कार के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है, वहां अक्षय के सिक्यूरिटी गार्ड्स को हल्की चोटे आई है, लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है… वहीं इस मुद्दे पर अभी तक अक्षय की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है और न ही अक्षय की टीम की तरफ से घायल ऑटो ड्राइवर को लेकर कोई कदम उठाने की बात कहीं जा रही है।

इस पूरी घटनाक्रम का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अक्षय के फैंस उनकी सलामती के बारे में जानने के लिए चिंतित नजर आ रहे है… सभी को इंतजार है कि कब अक्षय खुद सामने आकर इस हादसे के बारे में जानकारी देंगे। हादसे के बाद से अक्षय फिलहाल कैमरे के सामने नहीं आये है। अब फैंस को इंतजार है कि कब अक्षय की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी की जाती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds