Air force Officer Attacked: बेंगलुरु रोड रेज में नया ट्विस्ट! विंग कमांडर आदित्य बोस पर केस दर्ज, CCTV ने खोला राज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Apr 2025, 12:00 AM | Updated: 22 Apr 2025, 12:00 AM

Air force Officer Attacked: बेंगलुरु में एयर फोर्स के विंग कमांडर आदित्य बोस से जुड़ा रोड रेज विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो क्लिप ने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी है। अब बाइक सवार विकास कुमार की शिकायत पर आदित्य बोस के खिलाफ बाइपासानहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई,  PHED के अधीक्षण अभियंता अशोक जांगिड़ के ठिकानों पर छापेमारी, संपत्ति का खुलासा

किस धाराओं में केस दर्ज- Air force Officer Attacked

पुलिस ने जानकारी दी कि विकास कुमार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आदित्य बोस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (उकसाना), 115(2) (गंभीर अपराध का प्रयास), 304 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 352 (हमला और हाथापाई) के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

बाइक सवार के परिवार के गंभीर आरोप

विकास कुमार की मां ने विंग कमांडर आदित्य बोस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है। उनका दावा है कि बोस ने कमांडो ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए उनके बेटे के हाथ पर काटा और उसकी बाइक को गिरा दिया। उन्होंने कहा, “गलती उनकी थी, लेकिन अब हमें दोषी ठहराया जा रहा है। हमें न्याय दिलाया जाए।”

परिवार का यह भी आरोप है कि वे पहले इस घटना को भूलाना चाहते थे, लेकिन अब विंग कमांडर द्वारा कार्रवाई किए जाने के कारण उन्हें मजबूरी में अपनी बात रखनी पड़ रही है।

घटना की शुरुआत कैसे हुई?

विंग कमांडर आदित्य बोस ने अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता के साथ डीआरडीओ कॉलोनी से एयरपोर्ट जाते समय अपने साथ हुई घटना का वीडियो साझा किया था। उनके अनुसार, 18 अप्रैल को रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी कार को रोक लिया। जब उसने डीआरडीओ स्टिकर देखा, तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी पत्नी को अपशब्द कहे।

बोस का कहना था कि जब वे बाहर आए तो बाइक सवार ने उनकी माथे पर चाबी से वार कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद विंग कमांडर की पत्नी ने बाइपासानहल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज ने बदली तस्वीर

हालांकि, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला पलट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बहस के दौरान आदित्य बोस और बाइक सवार के बीच तीखी झड़प हुई। विंग कमांडर ने बाइक सवार को सड़क पर पटक दिया और फिर उससे हाथापाई की। राहगीर उन्हें अलग करने की कोशिश करते नजर आए।

इस वीडियो ने घटना को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं कि किसने पहले हमला किया और किसने हिंसा को बढ़ाया।

जांच जारी

पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सड़क पर झगड़ा कैसे शुरू हुआ, किसने पहले हमला किया, और कानून के अनुसार किसकी गलती ज्यादा गंभीर मानी जा सकती है।

फिलहाल, बेंगलुरु पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल रोड रेज मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।

और पढ़ें: Karnataka EX DGP Murder: मैंने राक्षस को मार डाला!…पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या से पहले पत्नी ने रचा था पूरा ब्लड प्लान, गूगल सर्च और वीडियो कॉल से खुला राज!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds