Trending

भाभी संग शादी के सपने देख रहे थे बड़े भाई लेकिन शादी हो गयी छोटे भाई से, जलन में आकर कर डाली हत्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 17 Jun 2024, 12:00 AM

बागपत थाना क्षेत्र के गुराना गांव में 35 वर्षीय यशवीर की उसके दो भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इन दो भाइयों ने अपनी ही भाभी से शादी करने के लिए यह अपराध किया। दोनों भाई 12 साल से अपनी भाभी से शादी करना चाहते थे। लेकिन उसकी शादी सबसे छोटे भाई यशवीर से हो गई। यह बात पिछले 12 सालों से उनके मन में थी। जिसके बाद शुक्रवार की देर रात दो भाइयों ओमवीर ओर उदयवीर ने अपने सगे छोटे भाई यशवीर को गोली मार दी।

और पढ़ें: कौन है लकी पटियाला? जानिए कैसे और कहां से आज भी संचालित होता है बंबीहा गैंग 

ये है पूरा मामला

दरअसल, 12 साल पहले बागपत के गुराना गांव में सुखवीर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। सुखवीर के 3 छोटे भाई थे, जिनके नाम उदयवीर, ओमवीर और यशवीर थे। ऐसे में परिजनों ने सुखवीर की पत्नी रितु की शादी परिवार में सबसे छोटे यशवीर से कर दी। मझले दो भाइयों ओमवीर और उदयवीर की शादी नहीं हुई थी। वहीं, दोनों बड़े भाई घर में कुंवारे थे। उनकी कहीं शादी नहीं हो रही थी। इसी के चलते यशवीर के दोनों बड़े भाई रितु की शादी करना चाहते थे, लेकिन रितु की शादी छोटे भाई से हो जाने के बाद दोनों अपने छोटे भाई यशवीर से ईर्ष्या करने लगे। समय के साथ-साथ उनकी ईर्ष्या बढ़ती ही गई। शुक्रवार रात को जब यशवीर दिल्ली ड्यूटी से घर लौटा तो दोनों भाइयों ने उससे झगड़ा किया। झगड़ा हाथापाई में बदल गया जिसके बाद एक भाई ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उसे गोली मार दी।

परिजनों में छाया मातम का माहौल

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके दो बेटों ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों के जेल जाने के बाद अब परिवार में यशवीर की पत्नी रितु और बुजुर्ग माता-पिता ही बचे हैं। परिवार के पड़ोसियों का कहना है कि अब परिवार का कोई सहारा नहीं बचा है। परिवार आर्थिक रूप से भी टूट चुका है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बागपत के (अपर पुलिस अधीक्षक) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, रात करीब 10 बजे एक सूचना मिली थी। बताया गया कि थाना बड़ौत क्षेत्र के गांव गुराना में सगे भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक का नाम यशवीर है। उसकी उम्र 32 साल है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें: लड़की की चतुराई ने ठग के उड़ा दिए होश, 45000 रुपए का चुना लगाने का बना रहा था प्लान 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds