7 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी राज-सिमरन की सुपरहिट जोड़ी: इस फिल्म में साथ नजर आएंगे Shahrukh-काजोल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 30 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जब बात Bollywood की सुपरहिट जोड़ियों की होती हैं तब सबसे पहले दिमाग में शाहरुख (Shahrukh) और काजोल (Kajol) की रोमांटिक जोड़ी का नाम आता है। ऐसा हो भी क्यों ना आखिर दोनों ने मिलकर बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में जो दी है। दर्शक भी इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और साथ में इन दोनों को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। Bollywood में शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को राज-सिमरन की जोड़ी के नाम से जाना जाता है। अब यही बॉलीवुड की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ पर्दे पर नजर आ सकती है।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और काजोल सात साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दें पर दिखाई देंगे। दोनों करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिख सकते हैं, लेकिन लीड रोल में नहीं। संभावना है कि करण की इस फिल्म में शाहरुख और काजोल कैमियो करते नजर आ सकते हैं या फिर ये दोनों बड़े कलाकर एक गाने में थिरकते भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

इस खबर को सुनकर शाहरुख-काजोल की जोड़ी के फैन्स फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब उन्हें बेसब्री से बस इस फिल्म का इंतजार हैं। आपको बता दें, करण के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और अलिया भट्ट कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, यहां तक की फिल्म की अभी शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है।  

शाहरुख और काजोल की जोड़ी हमेशा सुपरहिट 

शाहरुख और काजोल की जोड़ी जब-जब बड़े पर्दे पर आई है, सुपरहिट की गारंटी साबित हुई है।बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों स्टार्स की फिल्में खूब कमाई करती हैं। शाहरुख-काजोल ने साथ में बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, करण-अर्जुन , माय नेम इज खान जैसी फिल्में दी हैं। इन दोनों स्टार्स को सात साल पहले रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक साथ देखा 2015 में देखा गया था, जो बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई थी। दिलवाले फिल्म ने इन दोनों स्टार्स के सुपरहिट रिकॉर्ड पर दाग लगा दिया। हालांकि फिर भी शाहरुख और काजोल की जोड़ी को टक्कर देना किसी की जोड़ी के बस की बात नहीं है। इनकी जोड़ी का आज भी इतना क्रेज है कि बॉलीवुड का बड़ा से बड़ा डायरेक्टर इन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds