Trending

लाल सिंह चड्ढा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रक्षाबंधन को पछाड़ा, आमिर खान ने यूं मारी बाजी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Aug 2022, 12:00 AM

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। वे फिल्म के कई सीन्स को लेकर सफाई देते हुए भी नजर आए। हालांकि अब उनकी ये मेहनत सफल होती दिख रही है। जिस तरह से उनकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहे है, लगता है कि आमिर की फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल बचाने वाली है। 

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन यानि 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में बॉक्सऑफिस पर दस्तक देने वाली है। ये दोनों ही फिल्में बड़े पर्दे पर लंबे वक्त बाद आ रही है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन दोनों के एडवांस बुकिंग की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा ने बाजी मार ली है। 

Also Read: Laal Singh Chaddha में आमिर खान की एक्टिंग पर उठे सवाल, पीके जैसी एक्टिंग को लेकर हुए ट्रोल, जानिए क्या बोले

लाल सिंह चड्ढा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रक्षाबंधन को पछाड़ा, आमिर खान ने यूं मारी बाजी... — Nedrick News

जी हां, बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की अब तक करीब 8 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन इस रेस में बेहद पीछे नजर आ रही है। रक्षाबंधन की एडवांस बुकिंग ने महज 3 करोड़ की ही कमाई की है। 

Also Read: Raksha Bandhan Trailer: रक्षा बंधन की होगी लाल सिंह चड्ढा से टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स

लाल सिंह चड्ढा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रक्षाबंधन को पछाड़ा, आमिर खान ने यूं मारी बाजी... — Nedrick News

आमिर खान की फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग दिल्ली एनसीआर वालों ने की है। फिल्म में पंजाब से संबंधित कई सीन्स दिखाए गए है। इसके बावजूद एडवांस बुकिंग के सबसे ज्यादा लोग पंजाब नहीं बल्कि एनसीआर से है। 

लाल सिंह चड्ढा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रक्षाबंधन को पछाड़ा, आमिर खान ने यूं मारी बाजी... — Nedrick News

बता दें कि किसी त्योहार पर दो बड़ी फिल्में लंबे वक्त के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर आने वाली है। दोनों ही एक्टर्स ने अपनी फिल्मों की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन धमाल मचाता है और दर्शकों की उम्मीद पर कौन खरा उतरता है, ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा। 

तो आप फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन में से कौन सी मूवी देखने का प्लान कर रहे है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds