Trending

श्रीनगर में 24 साल की युवती पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Feb 2022, 12:00 AM

मंगलवार को श्रीनगर से एक 24 साल की एक युवती पर तेजाब से हमला किया गया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के शरीर पर हुए जख्मों का ऑपरेशन किया जा रहा है। मामला श्रीनगर के हवाल इलाके के वंतपोरा की उस्मानिया कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक शाम को युवती पर तेजाब से हमला किया गया।

पुलिस सूत्र के अनुसार शाम को युवती पर उसकी व्यावसायिक इकाई के बाहर हमला किया गया। हमले के तुरंत बाद ही महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि उसका चेहरा जल गया है। सिंह के अनुसार लड़की का ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि उसकी आंखें ठीक हैं या नहीं। 

मामले में पुलिस ने ग्रेटर कश्मीर के एक युवक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी वहां पहुंची और तलाशी के बाद हमलावर को गिरफ्तार किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds