Trending

हिमाचल: हादसे का शिकार हुईं BMW कार, अचानक नाले में जा गिरी, दिल्ली के रहने वाले युवक की मौत और…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Jun 2021, 12:00 AM

मंगलवार रात हिमाचल प्रदेश के लाहौ स्पीति में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हल गांव के पास एक BMW कार नाले में गिर गईं। कार में 4 लोग पर्यटक सवार थे, जिनमें से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए। 

ये घटना मंगलवार रात करीब 8 से 8:30 बजे की बीच की बताई जा रही है। दिल्ली और हरियाणा से चार लोग BMW में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान लाहौल स्पीति में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आई। हालांकि ये बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर कर रहे को सड़क का अंदाजा नहीं लगा और इस वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी। 

पुलिस के इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सब डिवीजन के हल गांव के पास BMW कार HR 13 Q 0006 अचानक ग्यून्दी नाले में जा गिरी थीं। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में जिस शख्स की मौत हुई उसके शव के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

हादसे में मृतक की पहचान 25 साल के मोहित यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए। इनमें हरियाणा के रहने वाले समीर शर्मा और बरात जॉन उर्फ जॉनी और दिल्ली के रहने वाले मोहित शामिल हैं। घायलों का शिमला के रामपुर अस्पताल में रेफर किया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds