एक्सीडेंट में बाल-बाल बचीं Bharat Samachar की एंकर प्रज्ञा मिश्रा, बोलीं- आपका प्यार बना मेरे लिए सुरक्षा कवच

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Jul 2021, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश के हुए हाथरस कांड के बाद एक पत्रकार काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। उनका नाम हैं प्रज्ञा मिश्रा। इस केस में अपनी धारदार रिपोर्टिंग से वो हर तरफ छा गई थीं। जहां आजकल अधिकतर एंकर एसी रूम में बैठकर, सूट-बूट पहचकर अपना काम करते हैं। वहीं प्रज्ञा मिश्रा की पहचान एक ऐसे पत्रकार के तौर पर होती हैं, जो जमीन में उतरकर काम करती हैं। नेताओं के इंटरव्यू करने की जगह आम जनता के मुद्दे उठाने के लिए जानी जाती हैं। वो ना तो किसी डर ना ही किसी में दबाव में आकर अपना काम करती हैं।

एक्सीडेंट का शिकार हुईं पत्रकार

वो ही पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा हाल ही में एक भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। ग्राउंड रिपोर्टिंग करने और लोगों से मिलने के लिए प्रज्ञा एक जगह से दूसरी जगह जाती रहती हैं। हाल ही में लखनऊ-झांसी हाईवे पर उनका एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। उस वक्त काफी बारिश हो रही थीं, तब ही पीछे से उन्हें डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में वो बाल बाल बच गईं। 

प्रज्ञा मिश्रा का एक यूट्यूब चैनल हैं, Pragya Ka Panna नाम का। जिसमें उन्होंने अपने एक्सीडेंट की लाइव वीडियो भी शेयर की। वीडियो में प्रज्ञा कहती हैं कि यूपी के हजारों-लाखों लोगों के प्यार और आर्शीवाद की वजह से ही वो बच पाई हैं। जब मौत उनके काफी करीब आ गई थीं, तो लोगों का प्यार उनके लिए सुरक्षा कवच बन गया और वो बच गईं। इस दौरान वो इमोशनल हो गई।

आम जनता से जुड़ना प्रज्ञा को हैं पसंद

प्रज्ञा अपनी वीडियो में कहती हैं कि वो उत्तर प्रदेश में अब तक एक करोड़ लोगों ने किसी ना किस तरह रूबरू हो चुकी हैं। जहां दूसरे पत्रकार नेता, मंत्रियों, अधिकारियों से बातचीत करना पसंद करते हैं, उनको आम जनता से बातचीत करना अच्छा लगता है। वो पसंद करती हैं हर मुद्दे पर आम लोगों की राय जानना। 

वो आगे ये भी कहती हैं कि वो 5 सालों से पत्रकारिता में हैं और अपने इस सफर के दौरान वो कई लोगों से मिलती रहती हैं, जिनसे उनके अलग-अलग तरह के रिश्ते बन गए हैं। कोई उनको देखकर ही मुस्कुरा जाता है, तो किसी से ‘बेटी, तुम आती रहा करो’ वाले रिश्ते बन जाते हैं। 

प्रज्ञा ने कहा कि जब मौत करीब से छूती है, तो उन रिश्तों का मोल पता चलता है। मैं 5 सालों में इंसान कमाए, लोगों को कमाए, लखनऊ और यूपी के लोगों को कमाया। जब डंपर ने पीछे से टक्कर मारी तो आपका प्यार बीच में सुरक्षा कवच बन गया। तब मैं बुदेंलखंड में आम लोगों से मिलने जा रही थीं। इसके बाद आपके प्यार ने मुझे हौसला दिया और मैं हादसे के बाद भी रुकी नहीं। 

जानिए कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा?

आपको बता दें कि प्रज्ञा मिश्रा उत्तर प्रदेश के मशहूर चैनल भारत समाचार में काम करती हैं। इसमें उनका एक शो ‘कटिंग चाय’ के नाम से आता है, जो काफी मशहूर है। इसमें वो अलग मुद्दों को लेकर आम जनता की राय लेती हैं। इसके अलावा वो Ulta Chasma Uc की संस्थापक हैं। 

प्रज्ञा का जन्म 13 नवंबर 1994 को यूपी के लखनऊ में हुआ। वो ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन उत्तर प्रदेश में भी काम कर चुकी हैं। प्रज्ञा एक अच्छी थिएटर आर्टिस्ट भी रही। यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान 403 विधानसभाएं कवर करने वाली अपनी उम्र की प्रज्ञा इकलौती पत्रकार हैं। उनको दिल्ली के eNBA से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये अवॉर्ड उनको उनके कटिंग चाय शो के लिए मिला था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds