Trending

Amit Palekar कौन हैं? जिन पर आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में चला बड़ा दांव, जानिए इनके बारे में सबकुछ…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Jan 2022, 12:00 AM

पंजाब हो या फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड या गोवा…इस बार इन सभी चुनावी राज्यों में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जिसको लेकर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की AAP तमाम तरह की घोषणाएं भी इन राज्यों में करती नजर आ रही हैं। हाल ही में पंजाब में AAP ने भगवंत मान को अपना सीएम फेस घोषित किया।

पंजाब के बाद अब गोवा (Goa Election) में किस चेहरे के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, उसका ऐलान भी हो गया। AAP ने अमित पालेकर (Amit Palekar) को गोवा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके बड़ा दांव खेला है। अमित पालेकर का नाता भंडारी समाज से हैं, जिसकी आबादी  गोवा में 35% आबादी है। 

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम ने अमित पालेकर को सीएम फेज घोषित किया। 

अमित पालेकर पेशे से वकील हैं। वो गोवा में काफी मशहूर भी हैं। अमित एक वकील होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर खूब पहचान मिली। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी। अस्पतालों में बेड का संकट होने पर पालेकर ने 135 बेड डोनेट किए थे। आम आदमी पार्टी से अमित पालेकर 2017 में जुड़े थे। उनकी मां 10 साल तक सरपंच भी रह चुकी हैं। 

अमित पालेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक अवैध तरीके से बनाए जा रहे बंगले को लेकर मोर्चा खोल दिया था। पालेकर ने ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले का विरोध किया और इसके खिलाफ वो भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके इस कदम से गोवा सरकार भी झुक गई और विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की। अमित जब भूख हड़ताल पर थे तब उस दौरान केजरीवाल उनसे मिलने के लिए गए थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds