Trending

उत्तर प्रदेश में सामने आया लव जिहाद का नया मामला, लड़की का नाम बदलकर ‘इकरा’ कर दिया गया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2024, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सुर्खियों में है। यहां लव जिहाद से जुड़े एक ताजा मामले ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, यूपी के बांदा में एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं, उसका नाम बदलकर ‘इकरा’ भी रख दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को बरामद कर लिया है।

और पढ़ें: भाई की सरेआम गुंडई पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बयान! महिलाओं के साथ मारपीट करके कपड़े फाड़ने का आरोप 

पुलिस ने युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराकर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक को लव जिहाद के लिए कहीं से फंडिंग की जा रही है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या था मामला 

खबरों की मानें तो मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 मई को मतदान के दिन महुआ गांव के शकील अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमारी बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और घर से अगवा कर ले गए। इसके बाद पुलिस ने धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुंबई जाकर दोनों को बरामद कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता को पूछताछ के लिए बांदा लाया गया। लड़की ने दावा किया कि 20 मई को शकील ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को ट्रेन में पाया। शकील भी उसके साथ था। उसने मदद मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे अपने साथ मुंबई ले आया। लड़की को मस्जिद में ले जाया गया। मस्जिद के अंदर पीड़िता को जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया। यहां लड़की का नाम इकरा था। इसके बाद शकील ने पीड़िता से जबरन शादी कर ली और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शकील ने लड़की से शादी करने के बाद उसके फोटो और निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को लव जिहाद करार दिया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कारवाई जारी

मामले की जांच कर रहे एसएचओ गिरवां राकेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की नजीर पेश की जाएगी।

और पढ़ें: 75 दिन बाद जबलपुर डबल मर्डर की नाबालिग आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, पिता और भाई की हत्या कर प्रेमी संग थी फरार घर में घुसकर की मारपीट  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds