Trending

डिनर नहीं पकाया तो पति ने उधेड़ दी पत्नी का खाल, रोंगटे खड़े कर देगी कर्नाटक की यह वारदात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2024, 12:00 AM

कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद पूरे राज्य में अशांति का माहौल है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है। दरअसल, राज्य के एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने उन टुकड़ों से खाल निकाल दी और मांस भी अलग कर दिया। घटना तुमकुर जिले के होस्पेट गांव में हुई। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है। वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी। दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह (Inter Caste Love Marriage) किया था। पुलिस ने आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सामने आया लव जिहाद का नया मामला, लड़की का नाम बदलकर ‘इकरा’ कर दिया गया 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवराम और पुष्पा के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुष्पा ने रात में खाना नहीं बनाया। इससे नाराज होकर शिवराम ने उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवराम ने पहले उसका गला काटा और फिर शव को किचन में ले जाकर टुकड़ों में काट दिया। बता दें कि दोनों अपने 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहते थे। शिवराम आरा मशीन में हेल्पर था। दोनों ने 9 साल पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। शुरुआत में तो सब ठीक रहा लेकिन खर्च बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया।

ऐसे बड़ा दोनों में विवाद

खबर के मुताबिक पति-पत्नी की आर्थिक स्थिति समय के साथ खराब होने लगी। अक्सर पति-पत्नी के बीच कमाई को लेकर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिवराम काम पर चला गया। इधर पुष्पा ने गुस्से में खाना नहीं बनाया। उसने अपने 8 साल के बेटे को थोड़ा खिलाकर सुला दिया। रात को शिवराम काम से लौटा और पुष्पा से खाना मांगा। पुष्पा ने कहा कि उसने रात के खाने में कुछ नहीं बनाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शिवराम ने पुष्पा पर चाकू से हमला कर दिया।

सबूत मिटाने के लिए किए लाश के टुकड़े

अपनी क्रूरता के सबूत मिटाने के लिए उसने पुष्पा के शरीर के कई टुकड़े कर दिए और उनसे खाल और मांस भी निकाल लिया ताकि पुष्पा की पहचान न हो सके। उसने पूरी रात ऐसा ही किया। लेकिन, अगली सुबह जब उनके कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो उनके मकान मालिक को शक हुआ। उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो हालत देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें: भाई की सरेआम गुंडई पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बयान! महिलाओं के साथ मारपीट करके कपड़े फाड़ने का आरोप 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds