G 20 क्या है, कितना ताकतवर ग्रुप है और यह क्यों बना? यहां जानिए इससे जुड़ी एक एक बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 07 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

G 20 क्यों बना – भारत जी 20 सम्मेलन की मजेबानी कर रहा है और इसका आयोजन 9 से 10 सितंबर के बीच देश की राजधानी दिल्ली में होगा. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जहाँ दुनिया भर से शीर्ष नेता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित दुनिया के 19 देशों के प्रमुख आ रहे हैं. तो वहीं भारत भी इस G-20 सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है.

Also Read- देश के नाम से इंडिया हटा तो क्या क्या बदल जाएगा?. 

क्या है G-20 सम्मेलन – G 20 क्यों बना

G-20 समूह की स्थापना साल 1999 में हुई थी और इस समूह में दुनिया के 20 सबसे ताकतवर देश शामिल हैं. वहीं इस समूह को आर्थिक संकट से निपटने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े देशों के वित्त मंत्री सहित सेंट्रल बैंक के गवर्नरों ने एक साथ मिलकर गठन किया, जो आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सके. वहीं साल 2007 में आए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर रखते हुए इस समूह में देश के प्रमुखों को भी शामिल कर लिया गया. इसके 2 सालों बाद यानी साल 2009 में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच घोषित कर दिया गया.

वहीं इस सम्मेलन में अब जरूरी मुद्दों को भी शामिल कर दिया गया है. जिसमें व्यापार, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार विरोधी भी शामिल है.

G20 summit 2023
Source- Google

कैसे काम करता है G 20 समूह

G 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता हर साल नए देश को मिलती है. वहीं G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता जिस भी देश को मिलती है इस देश के साथ मिलकर अन्य देश के प्रमुख विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं, जिसमें आर्थिक पक्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय विषय तक शामिल होता है. इसमें दो समानांतर ग्रुप (ट्रैक) शामिल होते हैं. एक होता है फाइनेंस ग्रुप (ट्रैक) और दूसरा शेरपा ग्रुप (ट्रैक). वित्त ग्रुप (ट्रैक) का नेतृत्व G20 समूह में शामिल देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर  करते हैं.

G20 in india
Source- Google

इस G 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रपति पद के नेतृत्व में किया जाता है इस बार G 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है. वहीं भारत में देश के प्रमुख पीएम नरेंद्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में ही G 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस जी 20 समूह की अध्यक्षता लेने के लिए ट्रोइका का समर्थन प्राप्त करना जरूरी होता है. हर ट्रोइका में तीन देश को शामिल किया जाता है, जिसमें पिछली, मौजूदा समय और आने वाली प्रेसीडेंसी देश शामिल होती है.

G 20 में कौन कौन से देश हैं

जी 20 समूह में दुनिया के 20 सबसे ताकतवर अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस जर्मनी, भारत , इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन (यूरोप के देशों का मजबूत समूह), शामिल हैं.

G20 flags
Source- Google

G 20 का लोगो और थीम

G 20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों – केसरिया, सफेद और हरे और नीले रंग से प्रेरित है. इसमें धरती को भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से जोड़ा गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है. वहीँ धरती जीवन के प्रति भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य रखता है.

G 20 लोगों के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा हुआ है. भारत की G 20 प्रेसीडेंसी का थीम  “वसुधैव कुटुंबकम” या “एक पृथ्वी· एक परिवार · एक भविष्य” है, जिसे महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है.

Also Read- G-20 Delhi Restrictions: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक क्या क्या रहेगा बंद? एक-एक बात यहां समझिए

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds