UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 24 Mar 2023, 12:00 AM

आज के बच्चे 12वीं की पढ़ाई करने के बाद ज्यादातर सोशल मीडिया पर और यूट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर जा रहे हैं और वहीँ से करियर बनाने की सोच रहें हैं लेकिन एक ऐसी साइड भी उन्ही स्टूडेंट्स में से ऐसी जो लगातार देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा UPSC की तयारी में लगे हुए हैं. इनसे बड़ी सर्विस देश भर में कोई नहीं हैं.  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Service Exam) में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं, लेकिन कुछ को ही सफलता मिल पाती है, जिनका चयन आईएएस, आईपीएस, आईईएस या आईएफएस अधिकारी के रूप में होता है. भले ही इन सभी अधिकारियों का चयन एक ही एग्जाम से होता है, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है और उनकी भूमिकाएं भी अलग होती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आईएएस और आईपीएस के काम में क्या अंतर (Difference between IAS and IPS) होता है और दोनों में ज्यादा पावरफुल कौन होता है. 

UPSC क्वालिफिकेशन के बाद होता है चयन 

मेंस एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद सभी उम्मीदवारों को एक डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होता है, जिसमें उन्हें अपनी सभी जानकारियां देनी होती है और इसी आधार पर पर्सनैलिटी(Personality) टेस्ट होता है. इन्हीं जानकारियों के आधार पर ही इंटरव्यू में भी सवाल पूछे जाते हैं. मेंस एग्जाम और इंटरव्यू में मिले नंबर को जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और फिर ऑल इंडिया रैंकिंग तय की जाती है. मेरिट लिस्ट अलग-अलग कैटेगरी यानी जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के आधार पर तैयार की जाती है.

UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर... — Nedrick News

ALSO READ: कंधार हाइजैक : जब 190 यात्रियों के बदले आतंकियों ने भारत से करी थी 35 उग्रवादियों की रिहा करने की डिमांड.

मेरिट लिस्ट में मिली रैंकिंग के आधार पर आईएएस, आईपीएस या आईएफएस रैंक मिलती है. मेरिट लिस्ट में टॉप रैंक हासिल करने वालों को आईएएस पोस्ट मिलती और इसके बाद वालों को आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस के पद पर चुना जाता है. हालांकि, कई बार टॉप रैंक पाने वालें IPS बनना चाहते हैं तो निचले रैंक वालों को भी IAS की पोस्ट मिल सकती है.

3 महीने तक एक साथ होती है IAS-IPS की ट्रेनिंग

यूपीएससी एग्जाम के द्वारा आईएएस और आईपीएस चुने जाने के बाद दोनों की ट्रेनिंग मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में फाउंडेशन कोर्स से शुरू होती है. इस दौरान सभी कैंडिडेट्स को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाती है और बेसिक एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल सिखाए जाते हैं. इसके अलावा मेंटल और फिजिकल मजबूती की भी ट्रेनिंग दी जाती है

UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर... — Nedrick News

ALSO READ: कौन है Murtaza Bhutto जो 27 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया, अब इमरान को सताया वैसा ही डर.

चुने गए अफसरों के लिए इंडिया डे का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी अफसर अपने-अपने राज्य की संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं और पहनावे, लोक नृत्य या फिर खाने के जरिए देश की ‘विविधता में एकता’ दिखाते हैं. ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को विलेज विजिट कराया जाता है और उन्हें गांव में जाकर 7 दिन रहना होता है. इस दौरान उन्हें गांव की जिंदगी के हर पहलू को बारीकी से समझने का मौका मिलता है.

3 महीने बाद अलग-अलग होती है IAS-IPS की ट्रेनिंग

आईएएस अफसर और आईपीएस का काम बिल्कुल अलग होता है और इस वजह से दोनों की ट्रेनिंग भी अलग होती है. 3 महीने की फाउंडेशन ट्रेनिंग के बाद आईपीएस के लिए चुने गए उम्मीदवारों की ट्रेनिंग हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में होती है, जबकि आईएएस ट्रेनी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में आगे की ट्रेनिंग करते हैं.

UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर... — Nedrick News

एक आईएएस अफसर को ज्यादा टफ ट्रेनिंग से गुजरना होता है और उनकी ट्रेनिंग में घुड़सवारी, परेड और हथ‍ियार चलाना शामिल होता है. वहीं 3 महीने की फाउंडेशन ट्रेनिंग के बाद आईएएस अधिकारी की प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू होती है और इसमें एडमिस्ट्रेशन व गवर्नेंस के हर सेक्टर की जानकारी दी जाती है.

IAS-IPS की क्या होती हैं जिम्मेदारियां?

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद क्षेत्र / जिले / विभाग का प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है. आईएएस अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए प्रस्ताव बनाने के अलावा सभी नीतियों को लागू करने और जरूरी निर्णय लेने के लिए शक्तियां दी जाती हैं.

UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर... — Nedrick News

ALSO READ: अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर: जिन्हें अम्बेडकर ने बताया था खुद से ‘बेहतर’

एक आईपीएस अधिकारी की जिम्मेदारी उसके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की जांच करने की होती है. आईपीएस अफसर ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनते हैं, जबकि एक आईएएस अधिकारी का कोई ड्रेस कोड नहीं होता और वे फॉर्मल ड्रेस पहनते हैं. आईएएस अधिकारी को अलग-अलग पोस्ट के आधार पर बॉडीगार्ड, गाड़ी और जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि आईपीएस अफसर के साथ पूरी पुलिस फोर्स चलती है.

इनके पास होते हैं बॉडीगार्ड

एक IPS अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि वे उसके क्षेत्र में लॉ एण्‍ड ऑर्डर(Law & Order) को सही बना कर रखे. इसके अलावा अपराध की जांच करने का काम भी इन्‍हीं का होता है. IPS अधिकारी ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहते हैं, जबकि किसी IAS अधिकारी के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं होता है. ये ऑफिसर फॉर्मल ड्रेस में होते हैं. IAS अधिकारी को पोस्ट के आधार पर गाड़ी, बंगला और बॉडीगार्ड जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. वहीं IPS अधिकारी के साथ पूरी पुलिस फोर्स रहती है.

UPSC: कौन होता है आईएएस और आईपीएस में सबसे ज्यादा पावरफुल? जाने दोनों के बीच खास अंतर... — Nedrick News

IAS और IPS में कौन होता है ज्यादा पावरफुल

आईएएस अधिकारी और एक आईपीएस अफसर का काम बिल्कुल अलग होता है और इसी हिसाब से दोनों की शक्तियां भी बिल्कुल अलग होती हैं. आईएएस अधिकारियों को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग व कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय नियंत्रित करती है, जबकि आईपीएस कैडर को केंद्रीय गृह मंत्रालय नियंत्रित करती है. एक आईएएस अधिकारी की सैलरी आईपीएस अफसर की तुलना में ज्यादा होती है. किसी एक क्षेत्र में केवल एक आईएएस अफसर की तैनाती की जाती है, जबकि एक क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से आईपीएस अधिकारी की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है. इस हिसाब से आईएएस अधिकारी का पद, वेतन और अधिकार के मामले में एक आईपीएस अधिकारी से बेहतर होता है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds