CEC के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली चलो का ऐलान: राजधानी में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें| Delhi liquor shops closed

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 09 अक्टूबर 2026, 09:21 PM Updated: 09 अक्टूबर 2026, 09:21 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Delhi liquor shops closed: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शहर में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी खुदरा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और मौजूदा संवेदनशील हालात के आधार पर L6, L6FG, L8, L10 और L14 लाइसेंस वाली शराब की दुकानों को इन दो दिनों के लिए ‘ड्राई डे’ के तहत बंद रखा जाएगा।

और पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष: राजघाट पर राहुल-खरगे का धरना, दिल्ली बनी छावनी; देश भर में उबाल| Gyanesh Kumar resignation protest

‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ पर घमासान, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन नहीं| Delhi liquor shops closed

CJP चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) में कथित धांधली और गड़बड़ियों के खिलाफ देश भर में लगातार मोर्चा खोले हुए है। संगठन ने 10 अक्टूबर को बड़े स्तर पर ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर या नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी गैर-कानूनी या अनधिकृत सभा का हिस्सा न बनें।

2020 दंगों के बाद सबसे बड़ा सुरक्षा घेरा: 11 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में बदल दिया है। शहर में करीब 11 हजार अतिरिक्त सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) के जवानों की तैनाती की जा रही है। इस अतिरिक्त तैनाती के बाद दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की कुल संख्या करीब 26 हजार तक पहुंच जाएगी। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के बाद राजधानी में केंद्रीय बलों की यह अब तक की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक मानी जा रही है।

दिल्ली की सीमाओं पर नाकेबंदी, बसों और हॉस्टलों की सख्त ट्रैकिंग

राजधानी में किसी भी अवांछित भीड़ को घुसने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से सटी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा की सीमाओं के साथ-साथ राजस्थान की ओर से आने वाले दक्षिण-पश्चिमी रास्तों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। सभी प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के एसएचओ (SHO) को अपने-अपने इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नई दिल्ली की तरफ आने वाली बसों पर नजर रखी जा रही है, शिक्षण संस्थानों और पीजी (PG) संचालकों से संपर्क साधकर छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली जिले में किसी को भी जुटने या माहौल बिगाड़ने की छूट बिल्कुल नहीं दी जाएगी।

और पढ़ें: ज्ञानेश इट्स डन ब्रो…आकाशवाणी भवन में 9 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हिरासत के बाद देर रात छूटे राहुल और प्रियंका गांधी| Rahul Priyanka police custody

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds