Ranchi SI Murder : देश में फिर हुई नूंह जैसी घटना, महिला दरोगा को पिकअप से कुचल कर मार डाला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 20 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 देश में एक बार फिर हरियाणा के नूंह जैसी घटना सामने आई है। इस बार रांची की एक महिला दरोगा को पिकअप से कुचल कर मौत के घाट (Ranchi  SI Murder) उतार दिया गया है। मृतक महिला दरोगा (SI) का नाम संध्या टोपनो (Sandhya Topno) था, वह 2018 बैच की दरोगा थी। टोपनो, रांची के तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। 

क्या है पूरा मामला 

 यह घटना रांची जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहूंडू की है। जिस वक्त यह घटना हुई, तब महिला दारोगा संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं, तभी अपराधियों ने उनको पिकअप वैन से कुचल दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज सुबह 3 बजे के आसपास की है। SI की हत्या की खबर मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी वाहन लेकर भाग निकले।लेकिन बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रांची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की जानकारी देते हुए रांची के SSP ने बताया कि ”आरोपी को गिरफ्तार और वाहन को जब्त कर लिया गया है”। 

Also Read…हरियाणा में DSP को कुचलकर मार डालने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सीएम खट्टर ने किया ये ऐलान 

बैरियर तोड़ भागा ड्राइवर

रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाई थी। इसी बीच करीब 3 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखा। चेकिंग पोस्ट पर दरोगा संध्या टोपनो दलबल के साथ थी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के उपर चढ़ा दिया और भागने लगा। इसके बाद गश्ती दल ने पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार में रिंग रोड की ओर से अपराधी भागने लगा। इसी दौरान पिकअप वैन रिंग रोड में पलट गईं। बताया गया कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए हैं। चालक पुलिस की गिरफ्त में है, इसके अलावा अन्य अपराधी की तलाश जारी है। रांची में महिला दरोगा (Sandhya Topno) की मौत पर (Ranchi SI Murder) विपक्ष झांखण्ड सरकार पर हमला बोल रहा है। इससे पहले मंगलवार को हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की खनन माफिया ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और एनकाउंटर में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds