फिर बढ़ेंगे Petrol Diesel के दाम? 7 सालों के हाईएस्ट स्तर पर पहुंचे कच्चा तेल, अब…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 18 Jan 2022, 12:00 AM

आम जनता के लिए फिर एक बार परेशानी वाली खबर सामने आई है। पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से उछाल आने की संभावना जताई जाने लगी हैं। जी हां, आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price) यानी कच्चे तेल के दामों में इजाफा हुआ है। ये बढ़कर 87 डॉलर के पार पहुंच गई है। ये कीमत प‍िछले 7 साल में सबसे अधिक है। 

अक्टूबर 2014 के बाद कच्चे तेल के दामों में रिकॉर्ड तेजी है। लगातार पांचवें हफ्ते क्रूड ऑयल के दामों में तेजी देखने को मिली। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से देश में फ‍िर से पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो सकता है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मिडिल ईस्‍ट में टेंशन, टाइट सप्‍लाई के चलते क्रूड ऑयल की कीमत में बढ़ोत्तरी हो रही है। 

मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमत में एक फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा देखने को मिला, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल के रेट 87.48 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गए। इससे पहले क्रूड ऑयल 29 अक्‍टूबर 2014 को  87.55 डॉलर प्रत‍ि बैरल था। 

एक दिन पहले ही यमन के हूती विरोधियों ने अबूधाबी में तेल टैंक ब्लास्ट किय, जिसमें 3 लोगों की मौत भी हुई। ऐसा उन्‍होंने तेल प्रोडक्शन में रुकावट डालने के इरादसे से क‍िया था। घटना के बाद कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। इससे क्रूड की सप्‍लाई प्रभाव‍ित हुई। 

कहा जा रहा है कि म‍िड‍िल ईस्‍ट में चल रही टेंशन से आपूर्त‍ि कम हो रही है। इस बार कोरोना का संकट कम होने के चलते तेल की मांग बढ़ी और सप्‍लाई उस हिसाब से कम है। इससे भी क्रूड के दामों में तेजी आ रही है। 

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमत बढ़ने का असर भारतीय वायदा बाजार पर भी देखा जा सकता है। ब्रेंट क्रूड एक दिसंबर 2021 को 69 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर था। 6 हफ्तों में ही इसमें करीब 25 प्रत‍िशत का उछाल आया है। जानकारों का ऐसा मानना है कि आने वाले द‍िनों में क्रूड के रेट 90 डॉलर के करीब पहुंच सकते हैं, जिससे देश में पेट्रोल 3 से 4 रुपये और डीजल 2 से 3 रुपये महंगा हो सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds