'गोडसे को नमस्कार…' धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर संत के बिगड़े बोल, मचा बवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Dec 2021, 12:00 AM

देश में अलग-अलग जगहों पर हिंदू धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर लगातार विवाद भी हो रहे है। दरअसल, इन धर्म संसद में कुछ ऐसे विवादित बयान दिए जा रहे है, जिसको लेकर हंगामा बरपा हुआ है। हरिद्वार में बीते दिनों हुई धर्म संसद पर बवाल अब तक पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि इस बीच ऐसा ही कुछ अब छत्तीसगढ़ में हुई धर्म संसद में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद में संत कालीचरण ने भाषण देते हुए गांधी जी के खिलाफ अपमानजनक बातें बोली, जिसको लेकर भारी बवाल मच गया। कांग्रेस समेत कई पार्टियां इसकी काफी आलोचना करती नजर आ रही है। 

क्या कहा संत कालीचरण ने?

धर्म संसद में संत कालीचरण ने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। उस वक्त मोहनदास करमचंद गांधी ने देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। 

मंच छोड़कर चले गए महंत रामसुंदर दास

संत कालीचरण की इस टिप्पणी से धर्म संसद में ही मौजूद महंत रामसुंदर दास ने नाराज हुए। उन्होंने गांधी जी को लेकर बोली गई विवादित बातों पर अपना विरोध जताया। साथ ही वो वहां से मंच छोड़कर भी चले गए। टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा- ‘आजादी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने वाले राष्ट्रपिता के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा कि जिस उद्देश्य के साथ धर्म संसद का आयोजन किया गया था, वो अपने रास्ते से भटक गया। महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया जा रहा है। आयोजक से मैं पूछना चाहूंगा कि कि उन्होंने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई? मुझे खेद है, लेकिन मैं इस आयोजन से खुद को अलग कर रहा हूं।’

कई पार्टियों ने की बयान की तीखी आलोचना

धर्म संसद में गांधी जी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर सियासी भूचाल भी मचा है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक तमाम राजनीतिक पार्टियां इसकी जमकर आलोचना करती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा- ‘ये भगवाधारी फ्रॉड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सरेआम गालियां दे रहा है। इसे तत्काल अंदर करना चाहिए। गांधी जी से किसी का वैचारिक मतभेद हो सकता है, पर उनका अपमान करने का हक किसी को नहीं है। ये अक्षम्य अपराध है।’

वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक इस पर बोले कि सत्य, अहिंसा को झूठ और हिंसक कभी हरा नहीं सकते। बापू हम शर्मिंदा हैं। तेरे कातिल जिंदा हैं।’

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- ‘ये कौन है जो हमारे राष्ट्रपिता को गाली दे रहा है? मोदी जी कुछ करेंगे या इनको भी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।’ 

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में ऊर्जा मंत्री डॉ नितिन राउत ने मामले पर ट्वीट करते हुए कालीचरण के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा- ‘ये कैसा देश बना दिया नरेंद्र मोदी जी आपने? जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खुले मंच से गालियां दी जा रही और सामने बैठे लोग तालियां पीट रहे हैं। इनपर देशद्रोह लगा दें, यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds