'जींस पहनने वाली लड़कियां मोदी से…', दिग्विजय सिंह का सामने आया एक और विवादित बयान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM Updated: 26 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह के एक बयान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बताते नजर आ रहे हैं कि आखिर किन उम्र और कैसे कपड़े पहनने वाली महिलाएं पीएम मोदी से प्रभावित हैं। उनके इसी बयान को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे होते हैं। इस दौरान वो कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने एक बड़ी ही दिलचस्प बात बताई थी, जो मेरे दिमाग से कभी नहीं निकली। उन्होंने बताया था कि 40 से 50 साल की उम्र की महिलाएं पीएम मोदी से थोड़ा ज्यादा प्रभावित हैं। लेकिन वो लड़कियां जो जींस पहनती हैं और जिनके पास मोबाइल हैं, वो प्रभावित नहीं। 

दिग्विजय आगे कहते हैं कि इस पर बात करने की जरूरत है। जो लड़कियां मोबाइल पर एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। इसलिए ऐसी लड़कियों से संपर्क बढ़ाए।

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बवाल मचना शुरू हो चुका है। बीजेपी की तरफ से कांग्रेस नेता के बयान पर विरोध जताया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के बयान पर कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। महिलाओं को लेकर जो उनकी सोच है, वो निम्न स्तर की है। दिग्विजय अब पागलपन के दौर से गुजर रहे हैं। शर्मा ने आगे कहा कि मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहूंगा कि ऐसे नेता को पार्टी में क्यों रखा है?  उन्होंने पहले कांग्रेस की ही सांसद रही मीनाक्षी नटराजन को लेकर भी अपशब्द कहे। महिलाएं वंदनीय और पूजनीय होती है। उनके नाम पर राजनीति करना शोभा नहीं देता। 

इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गाय को लेकर भी एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसको लेकर भारी बवाल मचा। बीजेपी ने इसको लेकर उन्हें जमकर घेरा था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds