तीसरी बार भारत के सिर सजा Miss Universe का खिताब, हरनाज संधू ने रौशन किया देश का नाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 13 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज आखिरकार 21 साल बाद फिर से भारत के नाम हुआ। जी हां, भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीता है। इस साल 12 दिसंबर को 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इजराइल में हुआ।  प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया जो कि अपने आप में सुंदर और टैलेंटेड थी। इस Contest में जो महिलाएं टॉप 3 में पहुंची, उसमें से एक नाम भारत की हरनाज संधू का भी शामिल था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका और पराग्वे भी टॉप 3 में पहुंची थी। लेकिन हरनाज ने इन दोनों को पछाड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर सजाया। 

वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इसे जज किया। हरनाज संधू के Miss Universe बनने से भारत ये टाइटल तीसरी बार जीता है। इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता भी Miss Universe बन चुकी हैं। 

21 साल की हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वो पेशे से एक मॉडल हैं।  संधू मॉडलिंग और कई पेजेंट ले चुकी हैं। 2017 में उन्होंने मिस चंड़ीगढ़ का खिताब अपने नाम किया था। फिर उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद हरनाज ने 2019 में मिस इंडिया Contest में भी Patricipate किया। इस Contest में वो टॉप 12 तक पहुंची। 

हरनाज सिर्फ एक मॉडल ही नहीं हैं, बल्कि वो एक्टिंग की फील्ड में भी एंट्री मारने जा रही है। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ हरनाज संधू को Swimming, घुड़सवारी, और डांसिंग में भी Interest है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds