SIP Investment Trend India: बचत से आगे बढ़े भारतीय निवेशक, अब महीने की शुरुआत में SIP में लगा रहे पैसा

Nandani | Nedrick News

Published: 18 Feb 2026, 02:15 PM | Updated: 18 Feb 2026, 02:15 PM

SIP Investment Trend India: भारत में निवेश का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है। कभी बैंक एफडी, रिकरिंग डिपॉजिट और सोने में पैसा लगाना सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प माना जाता था। लेकिन अब तस्वीर अलग दिख रही है। बड़ी संख्या में लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP को अपना रहे हैं। खास बात यह है कि अब लोग महीने के आखिर में बची रकम निवेश नहीं कर रहे, बल्कि महीने की शुरुआत में ही अपनी आय का एक तय हिस्सा निवेश के लिए अलग रख रहे हैं और बाकी पैसों से खर्च चला रहे हैं।

और पढ़ें: Who Is Haldiram Ki Bahu: हल्दीराम परिवार में नई बहू की एंट्री, नागपुर की शाही शादी में छाईं केनिशा पालीवाल

सिर्फ बचत नहीं, अब ग्रोथ भी जरूरी (SIP Investment Trend India)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 5 से 7 वर्षों में आम लोगों की वित्तीय प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है। पहले लोग पैसा सुरक्षित रखने पर ज्यादा ध्यान देते थे, लेकिन अब वे चाहते हैं कि उनकी रकम बढ़े भी। यही वजह है कि पारंपरिक निवेश साधनों से आगे बढ़कर लोग इक्विटी और म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों की ओर देख रहे हैं।

MIRA Money के को-फाउंडर आनंद के. राठी का मानना है कि यह केवल निवेश का ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की मानसिकता में आया बदलाव है। अब निवेश को भविष्य की जरूरतों और आर्थिक स्वतंत्रता से जोड़कर देखा जा रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने किया रास्ता आसान

एक बड़ा कारण डिजिटल सुविधा भी है। पहले निवेश करना आसान नहीं था। बैंक या एजेंट के पास जाना, फॉर्म भरना और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। कई बार जानकारी की कमी भी लोगों को पीछे रोक देती थी।

अब मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। कुछ ही क्लिक में SIP शुरू की जा सकती है। निवेश की ट्रैकिंग, स्टेटमेंट और कैलकुलेशन सब कुछ मोबाइल पर उपलब्ध है। इस आसान प्रक्रिया ने नए निवेशकों को भी बाजार से जोड़ दिया है।

महंगाई ने बदला नजरिया

महंगाई भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह है। पहले 5-6 फीसदी ब्याज दर वाली एफडी को संतोषजनक माना जाता था। लेकिन जब रोजमर्रा की चीजों और सेवाओं की कीमतें तेजी से बढ़ने लगीं, तो लोगों को एहसास हुआ कि सिर्फ सुरक्षित रिटर्न काफी नहीं है। अगर महंगाई दर ज्यादा है, तो कम रिटर्न असल में पूंजी की वास्तविक वृद्धि नहीं कर पाता।

इसी सोच ने निवेशकों को ऐसे विकल्पों की तलाश में लगाया, जो लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकें। SIP इसी तलाश का एक परिणाम बनकर उभरी।

कंपाउंडिंग की ताकत समझने लगे लोग

सोशल मीडिया, फाइनेंशियल ब्लॉग्स और ऑनलाइन SIP कैलकुलेटर ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अब लोग समझ रहे हैं कि छोटी-छोटी रकम भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है। चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन समय के साथ इसका परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है।

जब निवेशक यह देखते हैं कि नियमित और अनुशासित निवेश से उनकी पूंजी कैसे बढ़ती है, तो वे लंबी अवधि के निवेश को प्राथमिकता देने लगते हैं। यही कारण है कि SIP अब सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आदत बनती जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। यहां दी गई सामग्री निवेश की सलाह नहीं है।

और पढ़ें: Electric vehicle fire accidents: EV की रफ्तार या खतरे की घंटी? तीन साल में हजारों हादसों ने बढ़ाई चिंता, क्या ये गाड़ियां सुरक्षित हैं?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds