Govinda vs Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक जमाने में फिल्म इंड्स्ट्री के सपरस्टार हुआ करते थे, उनकी फिल्मों का उनके फैंस को इंतजार रहता था, हालांकि विवादों से भी उनका रिश्ता रहा है लेकिन आज उनके पास फिल्में तो नहीं है लेकिन विवादो से आज भी उनका चोली दामन का साथ है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से लेकर उनके रिश्ते टूटने की खबर हो, या उनके एक्ट्रा मैरिटल अफेसर की.. वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही रहते है.. इस बार फिर से वो एक नये विवाद में घिर गए है, और ये विवाद भी उनकी फैमिली के कारण ही उठा है।
सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा का जवाब
गोविंदा पर अपने ही बच्चो की अनदेखी करने का आरोप लगा है, और आरोप लगाने वाली है उनकी पत्नी सुनिता.. वहीं अपनी फैमिली और वाइफ के साथ होने वाले टॉर्चर को लेकर पहली बार गोविंदा ने खुलकर मिडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी कोई वैल्यू है ही नहीं..वो पूरी तरह से फेल हो चुके है। गोविंदा की बात सुनकर उनके फैंस काफी हैरान है, एक सफल हीरो और एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने वाले गोविंदा आखिर क्यों बता रहे है अपने आप को फेलियर.. जानेंगे ये सनसनीखेज खुलासा।
बेटे के करियर की नहीं की चिंता
दरअसल गोविंदा पर उनकी पत्नी ने अब तक कई संगीन आरोप लगाये है, जिसमें उनपर चिटिंग करने, एक्ट्रा मेरिटल अफेयर जैसे कई आरोप शामिल है, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई.. सुनीता आहूजा ने गोविंदा को एक गैर जिम्मेदार पिता कहते हुए कहा कि गोविंदा ने अपने बेटे हर्षवर्धन के करियर को बनाने के लिए कोई एफर्ट नहीं लगाया है… जिसके बाद से गोविंदा पर कई सवाल उठने लगे है। लेकिन अब गोविंदा ने अपने ऊपर लगे आरोपो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गोविंदा ने कहा कि उन्हें हैरानी और दुख भी कि उन पर इस तरह के बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप वो लगा रही है जो उनके बचपन का प्यार रही है।
गोविंदा की इज्जत को बचाने के लिए चुप
उन्होंने कहा कि वो शुक्रगुजार है उस महिला के, जिनके बारे में अफवाह फैलाई गई, लेकिन वो गोविंदा की इज्जत को बचाने के लिए चुप रही। इतना ही नहीं गोविंदा ने सुनीता के आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को लिए क्या किया वो जानते है, उन्होंने बताया कि उन्होंने ही साजिद नाडियाडवाला से हर्षवर्धन को गाइड करने के लिए रिक्वेस्ट किया था ताकि फिल्म मेकिंग के अलग-अलग पहलू सीख सकें।
हर्षवर्धन फिल्म मेकिंग करना चाहते थे तो मैंने उन्हें राह दिखाईअपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मैने राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं किसी भी द्वेष का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मेरा इतना लंबा करियर रहा लेकिन मैने कभी किसी से बदतमीजी नहीं की, किसी को गलत निगाह से नहीं देखा, किसी क कभी परेशान नहीं किया, बल्कि मैं हमेशा उन कलाकारों, निर्देशकों निर्माताओं का शुक्रगुजार रहा जिनके साथ मेरी फिल्में चली।
फैमिली और करियर दोनो में फेल
गोविंदा ने बेहद दुखी होकर कहा कि वो इस बात से काफी हताश है कि जिस तरह का माहौल उनके घर का हो चुका है, उससे उन्हें लगता है कि जैसे वो फैमिली और करियर दोनो में फेल हो गये है। गोविंदा ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त उनके खिलाफ इस तरह का माहौल बनाया जा रहा जिससे उन्हें काम मिलना बंद हो जाये जिससे नए कलाकार उनके साथ काम करने से भी कतराने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर को भी लपेटते हुए कहा कि 2022 में आई फिल्म गोविंदा नाम मेरा..कहीं न कहीं उन्हें ही निशाना साधने की लिए बनाई गई, जो एक्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड थी। जो पैसो के लिए एक दूसरे को धोखा देते है।
ये केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश ही है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग है इंडस्ट्री में जो उन्हें साइड लाइन करना चाहते है, इसलिए जानबूझ ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही है ताकि उन्हें बाहर किया जा सकें, जिसमें कहीं न कहीं उनका परिवार भी ऐसे ही लोगो का साथ दे रहा है। इसलिए उन्हें लगता है कि वो एक फेलियर है। वेल गोविंदा के इन खुलासों के बाद आपको क्या लगता है किसके दावों में सच्चाई है।




























