'ये मंगलसूत्र का ऐड है या फिर…', Sabyasachi के इस विज्ञापन पर फूटा लोगों को गुस्सा, जमकर लगाई लताड़!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Oct 2021, 12:00 AM

फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के बारे में तो आपने सुना ही होगा। सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट्स अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। चाहे वो बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज हो या फिर आम जनता… हर किसी को सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट्स खूब भाते हैं। 

मंगलसूत्र पर अश्लीलता को लेकर भड़के लोग 

लेकिन अब वही सब्यसाची ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है। इसके पीछे की वजह है उनका नया ज्वैलरी एड कैंपेन। सब्यसाची के मंगलसूत्र के नए कलेक्शन वाले एड को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, हम सब ये तो जानते हैं कि हिंदू धर्म में मंगलसूत्र के क्या मायने हैं। मंगलसूत्र को काफी पवित्र और सुहाग की एक निशानी माना जाता है। 

अपने मंगलसूत्र के नए कलेक्शन को लेकर उन्होंने जिस तरह के ऐड का सहारा लिया, सब्यसाची उसी के लिए जमकर ट्रोल हो रहे है। सब्यसाची के लग्जरी लेबल ने ‘द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ इंटीमेट फाइन ज्लेवरी कलेक्शन लॉन्च किया है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र 1.2’।

बुरी तरह किया सब्यसाची को ट्रोल

मंगलसूत्र के उस ऐड में जहां महिला मॉडल ने ब्रा पहन रखी हैं, तो वहीं पुरुष मॉडल भी शर्टलेस नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को ये ऐड जरा भी रास नहीं आ रहा और इसलिए ही वो सब्यसाची को बुरी तरह ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

 

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘पहले मैंने सोचा कि ये इंटीमेट वीयर है, सम्मानजनक मंगलसूत्र दिखाने का दूसरा कोई तरीका नहीं है?’

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सच में? मैं कोई भी ऐसा मंगलसूत्र गिफ्ट में नहीं देना चाहता, जो इस तरह की अश्लीलता को दर्शाता हो।’

अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘वाह! इस तरह के एक पवित्र और सम्मानजनक मंगलसूत्र को दिखाने का कितना शर्मनाक तरीका है। आप एक कपड़ा (फैशन) डिजाइनर हैं। ये आपका कपड़ा है जिसे मंगलसूत्र दिखाने के लिए डिजाइन किया गया? मैं सच में आपके काम की प्रशंसा करता था। लेकिन अब ये बहुत निराशाजनक है। इसकी उम्मीद नहीं थी।’

एक और यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा- ‘सब्यसाची… ये कहते हुए बहुत खेद है कि पहले मुझे आपका ब्रांड पसंद आया, क्योंकि इसने हमेशा भारतीय संस्कृति को उजागर किया। लेकिन अब मुझे इससे नफरत है क्योंकि आप पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए घटिया तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कृपया महिलाओं को नग्न करके भारतीय संस्कृति को नुकसान ना पहुंचाएं।’

सब्यसाची को इस तरह के ऐड के लिए बड़ी संख्या में लोग लताड़ लगाते नजर आए। किसी ने पूछा कि ये मंगलसूत्र का ऐड है या फिर अंडरगारमेंट्स का। तो किसी ने इसे अश्लील बताकर हटाने की मांग कर डाली। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये मामला काफी सुर्खियों में है और सब्यसाची इसके लिए बुरी तरह से ट्रोल भी हो रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds