वैक्सीन ना लेने वाले हो जाएं सावधान! मुंबई में ऐसे 96% मरीजों को पड़ रही ऑक्सीजन की जरूरत, जिन्होंने नहीं लगवाया टीका

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 08 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 08 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में कोरोना के मामलों में एकाएक जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। कुछ ही दिनों में कोरोना केस एक लाख के आंकड़ें को भी पार कर गए। हालात इस वक्त बेकाबू होते जा रहे है। कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट ने दहशत बढ़ाई हुई है। हालांकि ये वेरिएंट उतना खतरनाक नहीं माना जा रहा, जितना डेल्टा वेरिएंट था। इसकी वजह ये है कि ये कम जानलेवा है। 

लेकिन इस वेरिएंट को ज्यादा हल्के में लेना भी सही नहीं। खासतौर पर उन लोगों ने जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली, उनके लिए ओमीक्रोन खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा मुंबई के आंकड़े को देखने हुए कहा जा रहा है। दरअसल, मुंबई में उन संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट की ज्यादा जरूरत पड़ रही है, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया। बृहन्मुंबई नगरपालिका BMC के मुखिया ने इसकी बारे में बताया

BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने 6 जनवरी तक के आंकड़े को देखते हुए कहा कि ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 1900 कोरोना मरीजों में से 96 प्रतिशत ऐसे पेशेंट हैं, जिन्होंने टीका नहीं लिया। वहीं केवल 4 प्रतिशत लोग ही वैक्सीनेटेड है।

इसके अलावा शहर के सभी प्राइवेट अस्पतालों के कोऑर्डिनेटर और बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम भंसाली ने कहा कि वैसे तो दोनों तरह के ही मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन का टीका लिया है और जिन्होंने नहीं लिया। लेकिन ऑक्सीजन बेड पर अधिकतर वही मरीज हैं जिन्होंने कोरोना टीका नहीं लगवाया। ऐसे मरीजों की उम्र 40-50 साल के बीच या उससे ज्यादा है। इससे पता चलता है कि टीका कितना जरूरी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds