Trending

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 04 Apr 2023, 12:00 AM

कहते हैं हंसाना बेहद ही मुश्किल काम है लेकिन बॉलीवुड में कुछ एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया है. जहाँ बॉलीवुड में कई एक्टर अपने एक्शन और रोमांस के लिए जाने जाते हैं तो वहीं कुछ एक्टर हैं जो इंडस्ट्री में अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हुए और इन लोगों ने अपने कॉमेडी की वजह से इंडस्ट्री में खूब सफलता प्राप्त की है और साथ ही अपनी कॉमेडी से खूब पैसा भी कमाया. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको भारत के अमीर कॉमेडियन और उनकी नेट वर्थ  के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जिसकी 33 में से 20 फिल्में रही फ्लॉप.

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

भारत के अमीर कॉमेडियन में सबसे पहला नाम है कपिल शर्मा का. कपिल शर्मा ने स्टैंड अप कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करी. उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है लेकिन छोटे परदे पर उनके शो में उनकी कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आती है और इस शो से उन्होंने खूब पैसा कमाया. वहीं कपिल की कमाई की बात करें तो मौजूदा समय में उनके पास लगभग 380 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

जॉनी लीवर (johnny lever)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

 मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर अमीर कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हैं. जॉनी लीवर 90 के दशक से अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर इस समय कुल 227 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

परेश रावल (Paresh Rawal)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

बॉलीवुड के परेश रावल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. परेश रावल ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में किया है. जहाँ वो कई सारी कॉमेडी की वजह से चर्चा में रहते हैं. तो वहीं इन फिल्मों के जरिए उन्होंने 100 करोड से भी अधिक रुपए कमाए हैं l

राजपाल यादव (Rajpal Yadav)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

इसी के साथ राजपाल यादव ने भी कॉमेडी के जरिये खूब पैसा कमाया है. राजपाल यादव ने अपने छोटे कद का फायदा उठाकर कई फिल्मों में खूब काम किया है और इन फिल्मों में काम करने के दौरान उनके पास कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रूपए हैं.

अली अगसर (Ali Agsar)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

अली अगसर भी इस अमीर कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हैं. अली अगसर ने अभी तक कुछ  ही फिल्मों में काम किया है लेकिन वो कपिल शर्मा शो में  कपिल की दादी का रोल करके खूब फेमस हुए और उनके पास 34 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी है.

कीकू शारदा (Kiku Sharda)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

इसी के साथ कीकू शारदा भी छोटे परदे पर अपनी कॉमेडी की वजह से खूब फेमस हुए हैं उन्होंने कपिल शर्मा शो में कई सारे किरदार में कॉमेडी की है और अभी तक उनके पास 33 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी है.

कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek)
भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

अमिर कॉमेडियन की लिस्ट में अगला नाम कृष्णा अभिषेक का, कृष्णा अभिषेक ने भी कुछ फिल्मों में काम किया है अपनी कॉमेडी में अपने मामा गोविंदा की तरह डांस और कॉमेडी करके कृष्णा अभिषेक ने जहाँ खूब नाम कमाया तो वहीं उनके पास 30 रूपये की प्रॉपर्टी है.

भारती सिंह (Bharti singh)

भारत के 8 सबसे अमीर कॉमेडियन — Nedrick News

इसी के साथ भारती सिंह भी आमिर कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हैं. भारती ने कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन छोटे परदे पर वो कई सारे प्लेटफार्म पर काम कर चुकी है. वहीं अपनी कॉमेडी से उनके पास 23 करोड़ की प्रॉपर्टी है.

 Also Read- जानिए क्यों अजय देवगन को एक आंख से शूट करनी पड़ी फिल्म ‘खाकी’?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds